ग्वालियर। 24.05.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों में लगातार पैदल भ्रमण कर संदिग्धों व चिन्हित हॉट स्पॉट की निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में डीएसपी महिला सुरक्षा श्रीमती शिखा सोनी (रा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारी बिलौआ निरीक्षक इला टंडन, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक रश्मि भदौरिया, उप निरीक्षक ज्योति शर्मा, सउनि लोकेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक दीवान सिंह, आरक्षक मनोज शर्मा, आरक्षक अंकुर शर्मा, महिला आरक्षक काजल जादौन एवं महिला थाना स्टाफ द्वारा आज दिनांक 24.05.2026 को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
उक्त अभियान के तहत नीलिमा सेंटर, होटल इदा पैलेस पड़ाव एवं सिटी सेंटर स्थित स्पा सेंटरों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान होटल एवं स्पा सेंटर संचालकों को आगंतुकों का रजिस्टर नियमित रूप से संधारित करने, सीसीटीवी कैमरे व्यवस्थित एवं चालू हालत में रखने तथा सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही होटल एवं स्पा सेंटर संचालकों को उनके प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि संचालित न होने देने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी प्रतिष्ठान में अनैतिक गतिविधियां संचालित पाई जाती हैं तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ग्वालियर पुलिस द्वारा शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की चेकिंग एवं निगरानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।





