ग्वालियर। 03.10.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी आकाश(परिवर्तित नाम) निवासी राजामंडी ग्वालियर द्वारा थाना ग्वालियर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23.09.2026 को उसकी भांजी सीमा(परिवर्तित नाम) उम्र 16 साल स्कूल पढने गई थी जो वापस नहीं आई है, मैने उसकी तलाश अपने रिश्तेदारी व आसपास की परन्तु उसका कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी भांजी को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना ग्वालियर में अप0क्र0-525/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त नाबालिग बालिका के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्णपाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरी0 प्रशांत शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका की सकुशल दस्तयाबी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त अपहृत बालिका लाल टिपारा मुरार में स्थित सुनील जाटव के घर पर है। जिस पर से पुलिस द्वारा लाल टिपारा मुरार से उक्त अपहृत बालिका को सुनील जाटव के घर से दस्तयाब किया गया। बालिका के कथनों के आधार पर आरोपी सुनील जाटव पुत्र उत्तम जाटव उम्र 25 साल निवासी लालटिपारा मुरार जिला ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया। थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा बालिका के कथनों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ग्वालियर निरी0 प्रशांत शर्मा, उनि0 अजय सिंह सिकरवार, आर0 गिर्राज शर्मा, आर0 अशोक गुर्जर, आर0 नागर गुर्जर, आर0 ब्रजकिशोर भदौरिया, महिला आर० सरला चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content