🔴 अपहृत बालिका को पुलिस द्वारा दिनांक 19.09.2026 को दस्तयाब कर वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।

ग्वालियर। 21.09.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी सुरेंद्र(परिवर्तित नाम) निवासी डबरा जिला ग्वालियर द्वारा थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 07.09.2026 को उसकी लड़की सीमा(परिवर्तित नाम) उम्र 12 साल 11 माह रात्रि के समय घर से कहीं चली गई, मैने उसकी तलाश अपने रिश्तेदारी व आसपास की परन्तु उसका कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी लड़की को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना डबरा सिटी में अप0क्र0-510/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त नाबालिग बालिका के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उनि0 संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका की सकुशल दस्तयाबी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त अपहृता बालिका को दिनांक 19.09.2026 को दस्तयाब किया गया। अपहृता बालिका को पुलिस द्वारा वन स्टॉप सेंटर ग्वालियर भेजा गया। दिनांक 20.09.2026 को दस्तयाब बालिका को बन स्टॉप सेंटर ग्वालियर से लाकर महिला थाना पड़ाव पर कथन लेख कराये गये। जिसमें अपहृता ने निखिल जाटव के द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ पूना ले जाना और किराये के कमरे पर उसके साथ गलत काम करना बताया।

उक्त प्रकरण के आरोपी निखिल जाटव पुत्र परमाल सिंह जाटव उम्र 19 साल निवासी ग्राम गोहिंदा चक बामरोल थाना भितरवार जिला ग्वालियर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, आरोपी के द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content