🔴 आरोपी से 109 क्वार्टर देशी प्लेन एवं 62 क्वार्टर देशी मसाला कीमती लगभग 11,500/- रूपये की जप्त की गई।

ग्वालियर। दिनांक 01.04.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो, अवैध शराब तथा अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 31.03.26 को थाना डबरा देहात पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि काली माता मंदिर रोड अमरपुरा खैरी डबरा में एक व्यक्ति अपनी दुकान के बाहर अवैध शराब बैच रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना प्रभारी डबरा देहात को पुलिस की टीम बनाकर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा देहात श्री मनोज कुमार(भापुसे) के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया।

पुलिस टीम मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु काली माता मंदिर रोड़ अमरपुरा खैरी डबरा पहुंची जहां पर एक दुकान के बाहर एक सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे में एक व्यक्ति अवैध शराब बैच रहा था। जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ा एवं सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टा को चेक किया जिसमें 109 क्वार्टर देशी प्लेन एवं 62 क्वार्टर देशी मसाला जिनमें से कुछ पेटियों में रखे हुए मिले। उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दिलीप शिबहरे पुत्र देववृत्त शिवहरे उम्र 55 साल निवासी वार्ड क्र 05 अमरपुरा बेरी डबरा जिला ग्वालियर का होना बताया। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट का दण्डनीय पाया जाने से आरोपी के खिलाफ थाना डबरा देहात में अप0क्र0 70/26 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अवैध शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरूकाः- 109 क्वार्टर देशी प्लेन एवं 62 क्वार्टर देशी मसाला कीमती लगभग 11,500/- रूपये की जप्त की गई।

keyboard_arrow_up
Skip to content