🔴 बाल अपचारी द्वारा एक स्कार्पियो गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की थी।
ग्वालियर। दिनांक 29.01.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी शंकर सिंह तोमर निवासी पच्चीपाड़ा गंज मंडी किलागेट ने थाना ग्वालियर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 27.01.2026 की रात को एक अज्ञात व्यक्ति ने बोतल में पेट्रोल लेकर उनकी अर्टिगा कार में आग लगा दी। शोर मचाने पर आरोपी गालियां देते हुए बोला कि मैं ऐसे ही आग लगाकर तोड़फोड़ करूंगा। और भागते समय पास खड़ी दिनेश सिकरवार की स्कॉर्पियो कार के आगे का शीशा पत्थर से तोड़ दिया व तोड़फोड़ कर फरार हो गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना ग्वालियर में अप0क्र0-37/26 धारा 326(एफ),296,324(4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार फरियादी अविनाश यादव निवासी हनुमान कॉलोनी ने थाना ग्वालियर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि किलागेट चौराहा स्थित एचडीएफसी एटीएम परिसर में लगे सीसीटीवी/सर्विलांस सिस्टम से दिनांक 26.01.2026 को मुंबई टीम के माध्यम से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ कि एक अज्ञात व्यक्ति एटीएम परिसर में प्रवेश कर एटीएम मशीन के ऊपर पेट्रोल डालकर जानबूझकर आग लगाता है, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना ग्वालियर में अप0क्र0-38/26 धारा 326(जी) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त दोनों घटनाऐं संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा *अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे)* को थाना ग्वालियर पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी की पतारसी कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह(रापुसे)* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी ग्वालियर निरी0 प्रशांत शर्मा* के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया और घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये और तकनीकी टीम तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
दौराने विवेचना दिनांक 28.01.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरणों में संदेही रमटापुरा पुल के पास खड़ा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पुलिस टीम को मुखबिर के बताये हुलिआ का एक लड़का खड़ा दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा अभिरक्षा में लेकर उक्त प्रकरणों के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा दिनांक 26.01.2026 को एटीएम में घुसकर पेट्रोल डालकर आग लगाना एवं दिनांक 27.01.2026 को पच्चीपाड़ा गंज में खड़ी एक अर्टिगा कार में आग लगाकर जलाना व एक स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ करना स्वीकार किया। पकड़ा गया लड़का बाल अपचारी होने से उसे थाना ग्वालियर के अप0क्र0-37/26 व अप0क्र0-38/26 के प्रकरणों में पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।





