🔴 आरोपियों के कब्जे से एक डैल कम्पनी का लेपटॉप, दो बैट्री, 800 रूपये नगदी जप्त की।

ग्वालियर। 05.04.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरां को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड़ निरीक्षक शक्ति सिंह यादव के नेतृत्व में थाना बल की टीम को थाना झांसीरोड़ के अप0क्र0 101/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में वांछित अज्ञात चोरों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज चेक कर संदिग्धों को चिन्हित किया जाकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना दिनांक 04.04.2026 को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि विवेकानंद चौराहे के पास एक व्यक्ति महरून कलर की शर्ट पहने हाथ में काले रंग का लेपटॉप लिये दिखाई दिया है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुचंकर मुखबिर के बताये हुलिया के संदिग्ध को धरदबोचा, जिसके पास एक काले रंग का लेपटॉप मिला और जिसके दाहिने हाथ पर काले रंग के पंजे पर टेटू बना हुआ था जिसका मिलान घटना स्थल के सीसीटीव्ही फुटेज से होने से उससे नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम शुभम बाल्मीक पुत्र राजेश बाल्मीक उम्र 22 साल निवासी नाका चन्द्रवदनी झाँसीरोड ग्वालियर का होना बताया। लेपटॉप के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसने दिनांक 31.03.2026 को सुबह करीब 04.00 से 05.00 बजे के बीच स्कूटी शोरूम नाका चंद्रबदनी के पास से अपने साथी सौरभ खटीक व शक्ति जाटव के साथ चोरी करना बताया। आरोपी के पास मिला लेपटॉप उक्त प्रकरण का मशरूका होने से एवं उसके हिस्से में मिले 10000/ रुपयों में से बचे 500/ रुपये जप्त किये, शेष हिस्से में आये रुपये खाने पीने में खर्च होना बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा उसके बाद अन्य आरोपीगण सौरभ खटीक व शक्ति जाटव की तलाश उनके घरों पर की तो सौरभ खटीक रानीपुरा पुलिया के पास मिला, जिससे उक्त प्रकरण के बारे में पूछताछ की तो उसके द्वारा अपने साथी शुभम बाल्मीक व शक्ति जाटव के साथ चोरी करना स्वीकार किया और चोरी किये गये सामान में से अपने हिस्से की एक बैटरी (स्कूटी की) अपने घर में रखी होना बताया, उसके घर से एक बैटरी तथा हिस्से में आये नगदी 18500/ रुपये में 300 रुपये आरोपी से जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा तीसरे आरोपी शक्ति जाटव की तलाश की गई इसी दौराने मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शक्ति जाटव नाका चंद्रवदनी पुलिया सब्जी मण्डी के पास खड़ा है। पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को सब्जी मण्डी के पास से धरदबोचा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शक्ति जाटव पुत्र स्व. विहारीलाल उम्र 31 साल निवासी बीजासेन मोहल्ला नाका चंद्रवदनी ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये आरोपी ने भी शुभम बाल्मीक एवं सौरभ खटीक के साथ मिलकर स्कूटी शोरूम नाका चंद्रवदनी पुलिया के पास से एक लेपटॉप, दो बैटरी एवं 47000/ रुपये नगदी चोरी करना बताया और जिसमें से उसके हिस्से में एक बैटरी व 18500/रुपये नगदी आई। आरोपी ने बताया कि उसके हिस्से में आई बैटरी साईंस कॉलेज की दीवार के पास झाँडियों में छिपाना बताया एवं 18500/ रुपये में खाने पीने में खर्चा होना बताया। बाद आरोपी की निशादेही पर पुलिस द्वारा सांइस कॉलेज की दीवार के पास झाँड़ियों में से एक प्लास्टिक के कट्टे में लिपटी हुई एक बैटरी (स्कूटी की) विधिवत जप्त की जाकर आरोपी को उक्त प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। थाना झांसीरोड़ पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो कि फरियादी दिनेश शिवहरे निवासी शिवहरे कॉलोनी मुरार जिला ग्वालियर ने थाना झांसीरोड़ पर रिपोर्ट लेख कराई कि मेरा नाका चन्द्रबदनी पुल के पास एम्पियर इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम है, जिसमे मेरा बेटा पियूष शिवहरे एवं अन्य कर्मचारी काम करते हैं। दिनांक 30.03.2026 को रात्रि समय करीबन 08.15 बजे शोरूम का ताला लगवाकर चाबी मेरा बेटा पियूष लेकर घर आ गया था और दिनांक 31.03.2026 को सुबह मेरे शोरूम पर काम करने वाला सतेन्द्र बघेल शोरूम का ताला खोलकर अन्दर गया गया तो उसने मुझे फोन पर बताया कि शोरूम में चोरी हो गई है, मैं शोरूम पर आया तो देखा कि मेरे शोरूम के छत के जीना के गेट की चद्दर कटी हुई थी एवं दूसरे गेट का ताला टूटा हुआ था शोरूम के काउण्टर में रखे 47000/- रूपये नगदी, एक डैल कम्पनी का लेपटॉप नहीं थे एवं शोरूम के अन्दर रखी दो 12 बोल्ट की बैट्री एवं एक इलेक्ट्रिक टू व्हीलर का कन्ट्रोलर नहीं मिला, जिन्हे कोई अज्ञात चोर रात मे चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना झांसीरोड़ में अप0क्र0 101/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण :-
1. शुभम बाल्मीक पुत्र राजेश बाल्मीक उम्र 22 साल निवासी नाका चन्द्रवदनी झाँसीरोड ग्वालियर
2. सौरभ खटीक पुत्र महेश चन्द्र खटीक उम्र 20 साल निवासी रानीपुरा ग्वालियर
3. शक्ति जाटव पुत्र स्व. विहारीलाल उम्र 31 साल नि0 बीजासेन मोहल्ला नाका चंद्रवदनी ग्वालियर

जप्त मशरूका : एक डैल कम्पनी का लेपटॉप, दो बैट्री, 800 रूपये नगदी जप्त की गई।

keyboard_arrow_up
Skip to content