ग्वालियर। दिनांक 31.10.2026 – प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थ तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 30.10.2026 को थाना गिजोर्रा पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र स्थित कंजर डेरा में हाथ भट्टी से अवैध कच्ची शराब बनाई की जा रही है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिजोर्रा उप निरी. उपेन्द्र सिंह धाकड़ द्वारा पुलिस टीम के साथ कंजर डेरा पर दबिश दी गई।

कंजर डेरा के पास पुलिस को जमीन में बने गड्डे में रखे 04 ड्रम गुड़ लहान के भरे मिले, जिसमें लगभग 900 लीटर गुड़ लहान भरा था। पुलिस द्वारा मौके पर ही 04 ड्रमों में भरे गुड़ लहान को नष्ट किया गया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content