ग्वालियर। दिनांक 27.04.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी फरियादी अशोक उर्फ देवेन्द्र पाल ने ट्रॉमा सेन्टर जेएएच हॉस्पीटल में घायल अवस्था में इलाज के दौरान रिपोर्ट लेख कराई कि वह कबाडा बीनने का काम करता है। सद्दाम मुसलमान भी कबाड़ा बीनने का काम करता है इस कारण सद्दाम मुसलमान मुझसे रंजिश रखता है। दिनांक 26.04.2026 की रात को मैं अपना कबाडा बीन कर बैण्ड मार्केट में शंकर कुशवाह कबाडी की दुकान पर बेचने आया तभी सद्दाम मुसलमान आया और मुझे गाली देकर बोला कि तू ज्यादा कबाडा बीनता है और जान से मारने की नियत से सद्दाम ने मेरा गला चाकू से काट दिया और भाग गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में 50/26 धारा 296बी,109(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा *अति0 पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर* को थाना कोतवाली की पुलिस टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीध्र गिरफ्तार करवाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी कोतवाली उनि0 मोहिनी वर्मा* के नेतृत्व में थाना बल की टीम को लगाया गया।

आज दिनांक 27.04.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी पिछाडी डोढी तरफ देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति पिछाड़ी डोढी पानी की टंकी के पास खड़ा दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सद्दाम खान पुत्र पप्पू उर्फ रमजानी उम्र 30 साल निवासी सत्यानारायण टेकरी थाना जनकगंज जिला ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये व्यक्ति से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर पिछाडी डोढी टंकी के पास खण्डर से घटना में प्रयुक्त चाकू को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को थाना कोतवाली के अपराध सदर में गिरफ्तार कर उक्त प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरूका:- घटना में प्रयुक्त चाकू किया जप्त।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content