🔴 आरोपियों से एक बाइक भी जप्त कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई।

ग्वालियर। दिनांक 07.04.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में रेंडम वाहन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुक्रम में सीएसपी इंदरगंज श्री रोबिन जैन(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कम्पू निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार के द्वारा आज दिनांक 07.04.2026 को थाना बल की टीम को अबाडपुरा मुर्गी फार्म के पास केंसर पहाडिया रोड़ पर वाहन चेकिंग हेतु लगाया गया। दौराने चेकिंग पुलिस टीम को एक मोटर साईकल क्र0- एमपी07-एमएन-4218 पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर मोटर साइकिल वापस लौटाकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम गौरव कुशवाह निवासी भूरे बाबा की बस्ती जनकगंज ग्वालियर एवं दूसरे ने हेमंत वित्तल उर्फ सार्थक निवासी तारागंज कलारी के पास जनकगंज ग्वालियर का होना बताया।

पकड़े गये दोनों संदिग्धों की तलाशी लेने पर गौरव कुशवाह की टीशर्ट के अंदर एक कपड़े का थैला मिला एवं दूसरे व्यक्ति हेमंत वित्तल की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक पॉलीथिन एवं पेंट की दॉहिनी जेब में तीन पॉलीथिन की पुड़ियां मिली। पकड़े गये दोनों संदिग्धों के पास से मिला एक कपड़े का थैला एवं चारों पॉलीथिनों को खोलकर चेक किया तो उनमें हरे रंग की पत्तियाँ मिली जो कि अवैध मादक पदार्थ गाँजा जैसा प्रतीत हो रहा था। पकड़े गये दोनों संदिग्धों से थैला व पॉलिथिन में मिली हरे रंग की पत्तियों के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा यह गांजा होना बताया गया। जिसकी तौल कराने पर उसका वजन कुल 01 किलो 438 ग्राम कीमती लगभग 30 हजार रुपये का होना पाया गया।

पकड़े गये दोनों व्यक्तियों का यह कृत्य धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी हेमंत बिट्टल से 03 पुड़िया 01 ग्राम, 01ग्राम, 02ग्राम गांजा व 01 पैकेट में 214 ग्राम गांजा व आरोपी गौरव कुशवाह से 01 पैकेट में 1220 ग्राम गांजा कुल 01 किलो 438 ग्राम कीमती लगभग 30 हजार रूपये का अवैध गांजा व मौके से एक मोटर साईकल क्र0- एमपी07-एमएन-4218 को विधिवत जप्त किया जाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कम्पू में अप0क्र0 79/26 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।कम्पू पुलिस दोनों आरोपियों से गांजा कहां से लाया जा रहा था और किन स्थानों पर इसकी सप्लाई की जा रही थी इसके संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी खुलासा होने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपीगण :-
1. गौरव कुशवाह पुत्र राजकुमार उम्र 20 निवासी भूरे बाबा की बस्ती छतरी मण्डी, जनकगंज ग्वालियर
2. हेमंत वित्तल उर्फ सार्थक पुत्र भरतलाल वित्तल उम्र 30 साल निवासी तारागंज कलारी के पास थाना जनकगंज जिला ग्वालियर

जप्त मशरूका :- तीन अलग-अलग प्रकार का अवैध गांजा 01 किलो 438 ग्राम कीमती लगभग 30 हजार रुपये एवं एक मोटरसाइकिल एमपी07-एमएन-4218 की जप्त।

keyboard_arrow_up
Skip to content