🔴 घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर की अधिया को पूर्व में एक अन्य आरोपी से पूर्व में जप्त की जा चुकी है।
ग्वालियर। दिनांक 06.08.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी शंकर द्विवेदी निवासी पर्दमान मऊ चित्रकूट हाल बड़ागांव मुरार ने थाना मुरार में रिपोर्ट लेख कराई कि वह खुरैरी देशी, विदेशी कलारी पर सेल्समेन का काम करता है। दिनांक 28.07.2026 की रात को सैफअली खांन निवासी खुरैरी का मेरी कलारी पर आया और कम पैसे में शराब लेने की बात करने लगा जब मैंने मना किया तो वह मुझे माँ बहन की गालियाँ देने लगा और वह चला गया। उसके बाद दिनांक 29.07.2026 की शाम को सैफअली खाँन अपने दो साथियों के साथ अपनी मोटर साईकिल से कलारी पर आया और रात की बात को लेकर उसने कट्टे से फायर किया जिसमें मैं बाल-बाल बच गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अप0क्र0- 371/26 धारा 296(बी),110,351(3),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) को थाना मुरार पुलिस की टीम से उक्त घटना में वांछित सभी आरोपियों को पकडवाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में कलारी पर गोली चलाने वाला आरोपी सैफअली खांन कृष्णानंद वाटिका के पास खड़ा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो कृष्णानंद वाटिका के पास रोड किनारे मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का व्यक्ति खड़ा मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि घटना में प्रयुक्त 315 बोर की देशी अधिया अपने साथी इरफान से ली थी और वारदात करने के बाद उसे वापस कर दी थी। दिनांक 05.08.2026 को थाना मुरार पुलिस द्वारा आरोपी इरफान को एक अन्य प्रकरण में गिरफ्तार कर चुकी है जिससे घटना में प्रयुक्त हथियार 315 बोर की देशी अधिया जप्त की गई थी।
इसी प्रकार मुरार पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर उक्त प्रकरण में फरार आरोपी विक्की उर्फ हिृदेश मंडेलिया को 17 बीघा रोड गुलाबपुरी से गिरफ्तार किया जाकर एक बाल अपचारी को आज दिनांक 06.08.2026 को फक्कड़ बाबा के पास से पकड़कर अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपीगणः-
1. सैफ अली खान पुत्र कासिम अली खान उम्र 21 साल निवासी मुसलमान मोहल्ला खुरेरी।
2. विक्की उर्फ हिृदेश मंडेलिया पुत्र राजेश मंडेलिया उम्र 20 साल निवासी खुरेरी मुरार ग्वालियर।
3. बाल अपचारी





