🔴 देशी प्लेन सफेद मदिरा के कुल 1680 क्वाटर लगभग 302 लीटर कुल कीमती 117600/ रुपये एवं कार क्रमांक डीएल3-सीबीसी-8206 को जप्त किया गया।

ग्वालियर। दिनांक 06.06.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो, अवैध शराब तथा अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 06.06.2206 की रात इलाका भ्रमण के दौरान थाना डबरा सिटी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक स्लेटी रंग की मारुति वैगनार कार क्रमांक डीएल3-सीबीसी-8206 में एक व्यक्ति अवैध देशी शराब की पेटियां लेकर ग्वालियर से पिछोर पुल होकर डबरा आ रहा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना प्रभारी डबरा सिटी को पुलिस की टीम बनाकर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरी. संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पिछोर पुल के सर्विस रोड़ पर पहुँचकर वाहनों की चेकिंग की गई कुछ देर बाद मुखबिर के बताये अनुसार एक कार क्रमांक डीएल3-सीबीसी-8206 रोंग साईड से आती हुई दिखाई दी। जिसे पिछोर पुल के पास सर्विस रोड पर रोककर उक्त कार के चालक से नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम सुनील सिकरवार पुत्र राजेन्द्र सिंह उम्र 37 साल निवासी लक्ष्मी कॉलोनी डबरा का होना बताया।

पुलिस द्वारा कार की तलाशी ली गई जो कार में 35 पेटियां शराब की रखी पाई गई। चालक से उक्त शराब के रखने एवं परिवहन संबंधी लाइसेंस पूछा गया जो नही होना बताया। पुलिस द्वारा शराब की पेटियों को चेक किया गया जो प्रत्येक पेटी में 48 क्वाटर 180 एमएल देशी प्लेन सफेद मदिरा के कुल 1680 क्वाटर लगभग 302 लीटर कुल कीमती 117600/ रुपये रखे होना पाये गये। आरोपी सुनील सिकरवार पुत्र राजेन्द्र सिंह उम्र 37 साल निवासी लक्ष्मी कॉलोनी डबरा का उक्त कृत्य धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पाया जाने से उक्त शराब एवं कार क्रमांक डीएल3-सीबीसी-8206 को विधिवत जप्त कर अवैध शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरूकाः- देशी प्लेन सफेद मदिरा के कुल 1680 क्वाटर लगभग 302 लीटर कुल कीमती 117600/ रुपये एवं कार क्रमांक डीएल3-सीबीसी-8206 को जप्त किया गया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content