ग्वालियर। 16.04.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरां को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी महेश भार्गव निवासी कोटावाला मोहल्ला, ग्वालियर ने थाना ग्वालियर में दिनांक 14/15.04.2026 की दरमियानी रात को उसकी दुकान में अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट लेख कराई। जिस पर से थाना ग्वालियर में अप0क्र0-156/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार फरियादी अंकित गुप्ता निवासी बजरिया गोसपुरा, ग्वालियर ने रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 14/15.04.2026 की दरमियानी रात को उसने अपने घर के बाहर दो अज्ञात युवक पड़ोसी शुभम गुप्ता की किराना दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। मेरे द्वारा पत्थर फेंकने पर आरोपी अपनी बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर भाग गए। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना ग्वालियर में अप0क्र0 157/26 धारा 303(2),62 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी इन्दरगंज श्री रोबिन जैन(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरी0 प्रशांत शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त दोनों प्रकरणों में वांछित अज्ञात चोरों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम घटना स्थल पर अज्ञात चोरों द्वारा छोड़ी गई काले रंग की स्प्लेण्डर बाइक के संबंध में जानकारी एकत्रित कर संदेही की तलाश की तो जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का संदेही प्रहलाद उर्फ छोटू रमटापुरा पुल डीपी के पास खड़ा हुआ है। जिस पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो दो संदिग्ध लड़के खड़े मिले, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम प्रहलाद उर्फ छोटू पुत्र कमल बाथम, 21 साल नि0 रेती फाटक ग्वालियर एवं दूसरे ने रवि शर्मा पुत्र रामबाबू उम्र 27 साल नि0 रंगयाना मोहल्ला ग्वालियर का होना बताया।
पकड़े गये संदिग्ध लड़कों से उक्त प्रकरणों के संबंध में पूछताछ करने पर प्रहलाद ने बताया कि मुझे अपनी गाडी स्प्लेण्डर मोटर साईकिल की किस्त भरनी थी जिसके लिये मेरे पास पैसे नही थे तो दोनों ने मिलकर दुकानों में चोरी करने की योजना बनाई और कोटावाला मोहल्ला में एक किराने की दुकान से सामान व पैसे चोरी करके वहां से रंगयाना मोहल्ला गोसपुरा न. 01 में गुप्ता किराना स्टोर का ताला तोड़ रहे थे तभी एक आदमी ने पत्थर फेंक कर मारा तो हम दोनों घबरा कर अपनी मोटर साईकिल वही रखी छोड कर भाग गये। पकड़े गये आरोपियों की निशादेही पर दुकान के ताले तोड़ने में प्रयोग की गई लोहे की डाई एवं आरोपी के घर के बाहर रखी सीमेन्ट की टंकी के पीछे से एक प्लास्टिक की बोरी जप्त की गई जिसमें 8 से 10 किलो काली मूॅछ चावल एवं एक प्लास्टिक के डिब्बे में कुछ सिक्के और नोट कुल 1384 रकम और चार टूटे हुये ताले मिले जिन्हे मौके से विधिवत जप्त कर आरोपियों को थाना ग्वालियर के उक्त प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया।
जप्त मशरूका : लोहे की डाई, 02 कीपेड फोन, एक स्पलेंडर मोटर सायकिल व चोरी गया माल 8 से 10 किलो चावल एवं एक पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बे में कुछ सिक्के और नोट कुल 1384 रकम और चार टूटे हुये ताले किये जप्त।





