ग्वालियर। 20.03.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी अशोक बघेल(परिवर्तित नाम) निवासी लश्कर ग्वालियर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 17.03.2026 को उसकी लड़की पूर्वी बघेल (परिवर्तित नाम) उम्र 17 वर्ष 02 माह घर से सुबह पेपर देने स्कूल का बोलकर गई थी जो वापस घर नहीं आई है। जिसकी तलाश आस पास सभी जगह एवं रिश्तेदारियों में की परन्तु उसका कुछ पता नहीं चला है मुझे शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अप0क्र0 34/2026 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरी. मोहिनी वर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका की तलाश आसपास के क्षेत्र, रेलवे स्टेशन व बस स्टेंड पर की गई।

दौराने तलाशी दिनांक 19.03.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपहृत नाबालिग बालिका नाका चन्द्रवदनी तरफ देखी गई है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा नाका चन्द्रवदनी के पास स्थित मंदिर के पास से उक्त अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया। उक्त बालिका से महिला अधिकारी के द्वारा पूछताछ कर कथन लिये गये। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बालिका के दिये गये कथनों के आधार पर उक्त प्रकरण में धारा 87 बीएनएस इजाफा कर आरोपी की तलाश की गई।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से आरोपी को नाका चन्द्रवदनी पुलिया के पास से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रूद्र बघेल पुत्र बालिक राम बघेल उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम कैमरा थाना लहार जिला भिण्ड हाल नाका चन्द्रवदनी शंकर चौक थाना झांसीरोड ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी को थाना कोतवाली के अप0क्र0 34/2026 धारा 137(2) बीएनएस इजाफा धारा 87 बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट के कुछ घंटे में ही नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content