🔴 घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा मय 01 खाली खोका व 02 जिंदा राउंड।
🔴 षड्यंत्रपूर्वक रचा गया झूठा केस, आरोपियों के मोबाइल से हुआ खुलासा।
ग्वालियर। 18.03.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के द्वारा लंबित गम्भीर अपराधों में आरोपियों की धरपकड व प्रकरण के त्वरित निकाल हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर एवं एसडीओपी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में अप.क्र. 05/26 धारा 296,115(2),126(2), 109(1),191(2), 191(3),190 बीएनएस इजाफा धारा 211,217,227,228, 229, 231,238 बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट में फरार आरोपीगणों की धरपकड़ हेतु पुलिस की टीमें गठित की गई थी।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- दिनांक 04.02.26 को फरियादी नीतेश रावत पुत्र नंदकिशोर रावत उम्र 35 साल निवासी ग्राम बन्हेरी थाना आरोन की रिपोर्ट पर थाना आरोन में अप क्र 05/26 धारा 296,115(2), 126(2),109(1),191(2),191(3),190 बीएनएस का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। फरियादी द्वारा बताया गा था कि उमराव रावत, हरी उर्फ बनिया रावत, नरेश रावत, कैवरन रावत, धनसिंह रावत, रामराजा रावत, हरी सिंह रावत, रणवीर रावत, उदयभान रावत, मर्दन रावत, रन्धौर रावत, रामकिशन रावत निवासीगण ग्राम बन्हेरी द्वारा उन्हे गोली मारी है।

दौराने विवेचना घटना संदिग्ध प्रतीत होने से संदेहियान फरियादी 1. अजब सिंह रावत 2. रघुवीर रावत 3. नीतेश रावत निवासीगण बन्हेरी थाना आरोन के मोबाइलों को जप्त कर साइबर सेल ग्वालियर से उक्त मोबाइल का डाटा रिकॉर्ड प्राप्त कर अध्ययन किया तो पाया कि संदेही रघुवीर रावत, नीतेश रावत, फरियादी अजब सिहं रावत से स्वंय के द्वारा गोली लगने एवं उक्त घटना का झूठा अपराध पूर्व की दुश्मनी के चलते लगाने की बात कह रहा था।
उसके बाद पुलिस द्वारा संदेही अजब सिंह एवं नीतेश रावत से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की तो अजब सिंह द्वारा बताया कि घटना दिनांक को स्वंय के द्वारा 315 बोर के कट्टे से कमर में गोली लगी थी, उसके बाद अजब सिहं, नीतेश रावत, रघुवीर रावत द्वारा षडयंत्र कर दुश्मनी के चलते दूसरे पक्ष उमराव रावत, हरी उर्फ बनिया रावत, नरेश रावत, कैवरन रावत, धनसिंह रावत, रामराजा रावत, हरी सिंह रावत, रणवीर रावत, उदयभान रावत, मर्दन रावत, रन्धौर रावत, रामकिशन रावत निवासीगण ग्राम बन्हेरी के खिलाफ हत्या का प्रयास की रिपोर्ट लिखाने की योजना बनाई थी। पुलिस द्वारा दिनांक 17.03.26 को आरोपी अजब सिंह रावत से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा मय खाली खोखा व 02 जिंदा राउंड एवं आरोपी नीतेश से खून लगी साफी जप्त की गई है। थाना आरोन पुलिस द्वारा आरोपीगण रघुवीर रावत, अजब सिंह रावत, नीतेश रावत निवासीगण बन्हैरी को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार आरोपियों द्वारा पुरानी दुश्मनी के चलते जानबूझकर षडयंत्रपूर्वक योजना तैयार की गई, जिससे प्रकरण में धारा 211,217,227, 228,229,231, 238 बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट इजाफा की गई।
जप्त मशरूका :- घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा मय 01 खाली खोका व 02 जिंदा राउंड।





