ग्वालियर। 30.06.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम / अपराध) ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटनाओं का संक्षिप्त विवरणः-
1. दिनांक 22.06.2026 को सिकंदर कंपू स्थित घर से नाबालिग मालिनी (परिवर्तित नाम) उम्र 15 साल घर से बिना बताये कहीं चली गई थी, फरियादी रामसिंह (परिवर्तित नाम) की रिपोर्ट पर से थाना गिरवाई में अप०क0 118/2026 धारा 137 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।
2. दिनांक 28.06.2026 को सिकंदर कंपू क्षेत्र स्थित घर से नाबालिग सोनम (परिवर्तित नाम) उम्र 16 साल 09 माह घर से बिना बताये कहीं चली गई थी. फरियादी प्रमोद (परिवर्तित नाम) की रिपोर्ट पर से थाना गिरवाई में अप०क0 122/2026 धारा 137 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।
3. दिनांक 29.06.2026 को सिकंदर कंपू क्षेत्र स्थित घर से नाबालिग रमा (परिवर्तित नाम) उम्र 16 साल घर से बिना बताये कहीं चली गई थी, फरियादिया विद्यावती (परिवर्तित नाम) की रिपोर्ट पर से थाना गिरवाई में अप०क0 123/2026 धारा 137 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी ग्रामीण सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिरवाई निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह यादव के द्वारा थाना बल की टीमों एवं तकनीकी सेल को थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालिकाओं की तलाश आसपास के क्षेत्र, रेलवे स्टेशन व बस स्टेंड पर की गई।
दौराने तलाश पुलिस टीम को तकनीकी सहायता एवं मुखबिर सूचना के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि अप.क्र. 118/2026 धारा 137 (2) बीएनएस की अपहृत नाबालिग बालिका ग्राम बसारा बनीपुरा गोहद जिला भिण्ड में है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम बसारा बनीपुरा गोहद से अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया।
दौराने तलाश थाना गिरवाई पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायाता के आधार पर अप.क्र. 122/2026 धारा 137 (2) बीएनएस की अपहृत नाबालिग बालिका को इन्दरगढ़ लोधी का पुरा दतिया से सकुशल दस्तयाब किया गया।
इसी प्रकार थाना गिरवाई पुलिस टीम द्वारा अप. क्र
123/2026 धारा 137 (2) बीएनएस की अपहृत नाबालिग बालिका को मथुरा न्यू बस स्टैण्ड के पास चाय की दुकान से दस्तयाब किया गया।
उक्त तीनों अपहृत नाबालिग बालिकाओं को थाना लाकर उनके कथन लेख किये गये और उनके परिजनों से सूचित किया गया, तदुपरान्त उक्त प्रकरणों में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
keyboard_arrow_up
Skip to content