ग्वालियर। दिनांक 10.05.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने वाले तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक दिनांक 09.05.2026 को इलाका भ्रमण के दौरान थाना करहिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जतरथी में कुछ लोग बेचने के लिए हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब लिए हुए हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति० पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना करहिया पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी भितरवार श्री जितेन्द्र नगाइच के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी करहिया उनि संजू सिंह यादव के नेतृत्व में थाना बल की टीम इलाका भ्रमण के दौरान ग्राम जतरथी में पहुंचे तो पानी की टंकी के पास दो प्लास्टिक की कट्टी (केन) रखे हुये तीन व्यक्ति दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ा गया तथा दो व्यक्ति ग्राम जतरथी के अंदर अंधेरे तथा भौगोलिक परिस्थिति का लाभ उठाकर भाग गये, जिनको काफी तलाश किया गया लेकिन नही मिले।
पुलिस द्वारा पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम दिलीप उर्फ खुल्ली रावत पुत्र रमेश सिंह रावत उम्र 25 साल निवासी ग्राम जतरथी थाना करहिया जिला ग्वालियर का होना बताया तथा भागे गये संदेहियो के बारे में पूछने पर एक का नाम राजेन्द्र रावत पुत्र कल्यान सिंह रावत उम्र 27 साल निवासी ग्राम जतरथी थाना करहिया व दूसरे का नाम नीतेश रावत पुत्र कल्यान सिंह रावत उम्र 22 साल निवासी ग्राम जतरथी थाना करहिया का होना बताया। पकड़े गये आरोपी से प्लास्टिक की कट्टी (केन) के संबंध में पूछताछ करने पर हाथ भट्टी की कच्ची शराब होना बताया, जिनके ढक्कन खोलकर चेक किया गया तो उसमें हाथ भट्टी की कच्ची शराब होना पाया गया।
उक्त शराब के संबंध में पूछताछ पर आरोपी दिलीप उर्फ खुल्ली रावत के द्वारा उक्त शराब को राजेन्द्र रावत व नीतेश रावत की होना बताया तथा तीनों के द्वारा मिलकर बेचना बताया। आरोपीगण का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का दण्डनीय पाया जाने से आरोपी दिलीप उर्फ खुल्ली रावत के कब्जे से कच्ची शराब करीबन 70 लीटर कीमती 15,000 रुपये करीबन मौके पर विधिवत जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना करहिया में अप.क्र. 41/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और फरार आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:- दिलीप उर्फ खुल्ली रावत पुत्र रमेश सिंह रावत उम्र 25 साल निवासी ग्राम जतरथी थाना करहिया जिला ग्वालियर
जप्त मशरूकाः- दो प्लास्टिक की कट्टी भरी हुई हाथ भट्टी की बनी कुल 70 लीटर कच्ची शराब कीमती लगभग 15 हजार रूपये।





