ग्वालियर। 02.05.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरांे को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अति पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी राहुल चौहान निवासी सूरजपुर ने थाना चीनौर में रिपोर्ट लेख कराई कि उसने अपने घर के पीछे बने गोडा में एक भैस व एक गाय को रोजाना की तरह बांध कर सोने घर चला आया था। दिनांक 01.05.2026 को सुबह मेरी मम्मी गोंडा में गयी तो देखा कि एक भैस खूंटा पर नहीं थी। फिर हमने आस पास देखा भैंस नहीं मिली। कोई अज्ञात चोर मेरी भैंस को चुरा कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना चीनोर में अप0क्र0- 41/26 धारा-303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी भितरवार श्री जितेन्द्र नगाईच के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चीनौर उनि0 शैलेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में थाना बल की टीम को उक्त चोरी का खुलासा कर आरोपी को शीध्र पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना आज दिनांक 02.05.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी के प्रकरण के आरोपी को ग्राम ककरथा में देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो ककरथा में रोड़ पर मुखबिर के बताए हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम निरपत उर्फ लालो सिकरवार पुत्र प्राण सिंह सिकरवार निवासी ग्राम सूरजपुर थाना चीनौर जिला ग्वालियर का होना बताया।
उक्त संदिग्ध से थाना चीनोर के अपराध सदर में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा ग्राम सूरजपुर में घर के बाहर बंधी भैंस को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशादेही पर चोरी गई भैंस कीमती करीवन 80 हजार को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को थाना चीनौर के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।
जप्त मशरूका:– चोरी गई भैंस कीमती करीबन 80 हजार रूपये।
keyboard_arrow_up
Skip to content