ग्वालियर, 28 मई 2026।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में ग्वालियर पुलिस द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने हेतु अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान एवं सीएसपी ग्वालियर श्री के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के प्रमुख क्षेत्र :
• हजीरा चौराहा से इंटक मैदान
• हजीरा चौराहा से किलोगेट चौराहा
• हजीरा चौराहा से चार शहर का नाका तक

आज की कार्रवाई में :
• 100 से अधिक फुटपाथ, ठेले, गुमठियां एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए।
• नो-पार्किंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।
• मौके पर ₹5,000 का समन शुल्क वसूल किया गया।

इस दौरान सड़क किनारे लगे फल-सब्जी के ठेले, दुकानों के बाहर रखा सामान एवं अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाकर आमजन के लिए यातायात सुगम बनाया गया।

ग्वालियर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें तथा शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

keyboard_arrow_up
Skip to content