🔴 आरोपी के खिलाफ धारा 25/27 आर्म्स एक्ट एवं इजाफा धारा 25(1)(ए)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

ग्वालियर। दिनांक 30.01.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 29.01.2026 को ग्वालियर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मरघट रोड, नदीपार टाल थाटीपुर पर अवैध हथियार लिए कोई वारदात करने या बेचने की नीयत से खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा *अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे)* व *अति0 पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(रापुसे)* को थाना ठाठीपुर व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे)* व *डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार(रापुसे)* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी ठाठीपुर निरी0 विपेन्द्र सिंह चौहान* व *थाना प्रभारी अपराध निरी0 अमित शर्मा* के द्वारा संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर देखा तो मरघट की बाउन्ड्री के बगल से एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर बाउण्ड्री की ओट से छुपने लगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक पुत्र रमाकांत उच्चारिया उम्र 23 साल निवासी न्यू सुरेश नगर थाटीपुर ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से एक देशी पिस्टल व एक जिन्दा राउण्ड मिला। उक्त आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल व 01 जिन्दा राउण्ड को विधिवत जप्त कर थाना ठाठीपुर में अप0क्र0- 26/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पकड़े गये आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपने मैमो में थाटीपुर निवासी एक लड़के को रिवाल्बर बेचना बताया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा उक्त लड़के की तलाश नदीपार टाल एवं उसके आसपास की तो कुम्हरपुरा पुलिया के पास वह लड़का खड़ा मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा अभिरक्षा में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसकी पेन्ट की जेब से एक देशी रिवाल्बर मिली जिसे खोलकर चैक किया तो उसमे एक जिन्दा राउण्ड लोडेड मिला। जिसे उसने आरोपी अभिषेक उच्चारिया से 12,000 रुपये में खरीदना बताया। पकड़े गये लड़के से पास से एक देशी रिवाल्बर व एक जिंदा राउंड को विधिवत जप्त किया जाकर उक्त बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी अभिषेक के खिलाफ धारा 25/27 आर्म्स एक्ट एवं इजाफा धारा 25(1)(ए)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

जप्त मशरूका :- एक देशी पिस्टल व एक देशी रिवाल्बर मय दो जिन्दा राउण्ड किये जप्त।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content