🔴 जुआरियों से कुल 2,90,000/- रुपये नगद, एक ताश की गड्डी 52 पत्तों की एवं मोबाइल फोन जप्त किये गये।

ग्वालियर। 23.03.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में आज दिनांक 23.03.2026 को थाना कम्पू पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग सेकंड बटालियन के पुराने बंद पड़े क्वार्टर में हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से एसएसपी ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) एवं अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा थाना प्रभारी कम्पू एवं क्राईम ब्रांच को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी इन्दरगंज श्री रोबिन जैन(रापुसे) एवं डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कम्पू निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा थाना कम्पू व क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया।

पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर सूचना पर 2री वाहिनी के पुराने बंद पड़े क्वार्टर पर पहुंचे, जहां पर बंद कमरे का गेट खुलवाया गया तो वहां पर 11 लोग ताश की गड्डी और नगदी से जुआ खेलते मिले, जिन्हे कमरे में घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस द्वारा उनके नाम पता पूछने पर आरोपीगणो ने अपना नाम 1. पुरषोत्तम कुशवाह 2. धीरेन्द्र सिंह 3. मलखान सिंह 4. अशोक कुशवाह 5. सतेन्द्र उर्फ संदीप गुप्ता 6. राजेश गुप्ता 7. सुनील तोमर 8. राहुल यादव 9. भूरा सिंह 10. सचिन सिंह कौसिया बताये। उनके पास से पुलिस को कुल 290000 रुपये नगद, एक ताश की गड्डी 52 पत्तों की, एवं मोबाईल फोन मिले। आरोपीगणों का यह कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् दण्डनीय होने से आरोपीगणों को धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराया गया और थाना कम्पू में अप0क्र0 66/26 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*पकड़े गये जुआरियों के नाम* :-
1. पुरषोत्तम कुशवाह पुत्र प्रहलाद सिंह उम्र-40 साल निवासी बुलबुलपुरा घासमंडी थाना ग्वालियर
2. धीरेन्द्र सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह उम्र 38 साल निवात्ती 2री वाहिनी सिकंटर कम्पू ग्वालियर
3. मलखान सिंह पुत्र मेवाराम जादौन उम्र 52 साल निवासी साठे की गोठ दानाओली लश्कर
4. अशोक कुशवाह पुत्र लक्ष्मीनारायण कुशवाह उम्र-45 साल निवासी सैनिक कालोनी लश्कर
5. सतेन्द्र उर्फ संदीप गुप्ता पुत्र रामस्वरुप गुप्ता उम्म्र-42 साल निवासी 28 सरस्वती नगर ग्वालियर
6. राजेश गुप्ता पुत्र मुरारीलाल गुप्ता उम्र-52 साल निवासी सरस्वती नगर थाना विश्वविद्यालय
7. सुनील तोमर पुत्र बृजराम तोमर उम्र-40 साल निवासी सैनिक कालोनी कम्पू ग्वालियर
8. राहुल यादव पुत्र मंगल सिंह यादव उम्र-28 साल निवासी हथियापोर घासमंडी थाना ग्वालियर
9. भूरासिंह पुत्र सुल्तान किरार उम्र-64 साल निवासी न्यू हाउसिंग कालोनी मुरैना हाल बहोडापुर ग्वालियर
10. सचिन पुत्र शिव सिंह कौसिया उम्र-33 साल निवासी बदनापुरा थाना पुरानी छावनी ग्वालियर

जप्त मशरूका : कुल 290000 रुपये नगद, एक ताश की गड्डी 52 पत्तों की, एवं मोबाइल फोन जप्त किये गये।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content