ग्वालियर। 19.06.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ0 श्री शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* फरियादी रमेश(परिवर्तित नाम) निवासी बिजौली जिला ग्वालियर ने थाना बिजौली में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 17.06.2026 को उसके घर पर मामा की तेरहवी की कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मेरे भतीजे बताया कि मेरी बेटी रेनू(परिवर्तित नाम) उम्र 15 साल घर पर नही दिख रही है। तब हमने आस पास के लोगों से पूछा तलाश किया परन्तु वह कहीं नहीं मिली। मुझे शक है मेरी लड़की को कोई बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बिजौली में अप0क्र0 128/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त नाबालिग बालिका के गायब होने की सूचना प्राप्त होने पर एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजौली उनि0 सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में एक नाबालिग लड़की को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। थाना बिजौली पुलिस द्वारा बालिका की आसपास के क्षेत्र में तलाश की जाकर संदेहियों से पूछताछ की गई और तकनीकी सेल एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना थाना बिजौली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 18.06.2026 अपहृता रेनू(परिवर्तित नाम) उम्र 15 साल को 24 घंटे के अंदर तलाश कर ग्राम खेड़ा से दस्तयाब किया गया। थाना बिजौली पुलिस द्वारा उक्त नाबालिग बालिका से पूछताछ कर उसके कथनों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content