ग्वालियर। 13.05.2026 । *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से)* द्वारा ग्वालियर जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गुमशुदा बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में *अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर(भापुसे)* द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* फरियादी केशव(परिवर्तित नाम) निवासी महाराजपुरा जिला ग्वालियर ने थाना महाराजपुरा में रिपोर्ट लेख कराई कि मेरे छोटे भाई का लड़का वरूण(परिवर्तित नाम) उम्र 15 साल 08 माह मेरे पास ही रहता है। जो दिनांक 12.05.2026 की सुबह घर से बिना बताये कहीं चला गया है जो अभी तक घर वापस नहीं आया है जिसकी हमने आसपास व रिश्तेदारी में तलाश की परन्तु कहीं नही मिला। मुझे शक है कि मेरे भाई के लडके को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना महाराजपुरा में अप0क्र0- 272/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल* द्वारा *चौकी प्रभारी बैहटा उप निरीक्षक क्षमा राजौरिया* के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर पतारसी हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा बालक की तलाश उसके रिश्तेदारी एवं आसपास के क्षेत्रों बस स्टेंड व रेलवे स्टेशन पर की गई तो उक्त गुमशुदा नाबालिग बालक रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर बैठा मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा सकुशल दस्तयाब किया गया। पूछताछ में नाबालिग बालक ने बताया कि वह घर से नाराज होकर बिना किसी को बताये टैम्पो से ग्वालियर रेल्वे स्टेशन चला गया जहां से मुरैना जाने वाली ट्रेन में बैठ गया और मुरैना रेल्वे स्टेशन पर उतर गया मैं रात भर मुरैना रेल्वे स्टेशन पर रहा फिर दिनांक 13.05.2026 को सुबह मुरैना रेल्वे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर ग्वालियर रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 01 पर उतर गया। बालक ने स्वयं के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना होना अथवा किसी के द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने से इंकार किया है। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा उक्त बालक को बालाजी बाल गृह आदित्यपुरम महाराजपुरा ग्वालियर में रखा गया।





