ग्वालियर। 19.03.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- सूचनाकर्ता विनोद जाटव(परिवर्तित नाम) निवासी पिछोर जिला ग्वालियर ने थाना पिछोर में गुमशुदगी दर्ज कराई कि दिनांक 26.02.2026 को उसकी पत्नी सुनीता(परिवर्तित नाम) उम्र करीब 21 साल घर से बिना बताए बच्चे को लेकर कहीं चली गई है। फिर मैंने अपनी पत्नी की तलाश आसपास सभी रिश्तेदारियो में की लेकिन कोई पता नहीं चला। थाना पिछोर में गुम इंसान क्रमांक 09/26 दर्ज कर जांच में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर शिवम राजावत के द्वारा थाना बल की टीम एवं तकनीकी सेल को उक्त गुमशुदा महिला को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। उक्त महिला की दस्तयाबी हेतु माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में हेबियस कार्पस(बंदी प्रत्यक्षीकरण) लगाई गई थी।

दौराने तलाश गुमशुदा थाना पिछोर पुलिस को जरिए तकनीकी सहायता जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त गुम इंसान क्रमांक 09/26 की गुमशुदा सुनीता(परिवर्तित नाम) गुरसराय जिला झांसी में है। जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम गुरसराय जिला झांसी पहुंची और उक्त गुमशुदा को दस्तयाब कर संदेही संदीप जाटव पुत्र शिव सिंह जाटव उम्र 19 साल निवासी सुसेरा कोठी थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर को अभिरक्षा में लेकर आये।

keyboard_arrow_up
Skip to content