ग्वालियर 08.10.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 08.10.2026 को थाना भितरवार में फरियादी रामसिया (परिवर्तित नाम), निवासी भितरवार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 07.10.2026 को रात के समय उसकी नातिन पूजा (परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल 05 माह की घर से बिना बताये कहीं चली गई। जिसको काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला, कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भितरवार में अपराध क्रमांक 405/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी भितरवार निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह कुशवाह के द्वारा पुलिस की टीम को उक्त अपहृत बालिका को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीमों द्वारा उक्त अपहृता की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दौरान विवेचना थाना भितरवार पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर उक्त अपहृत बालिका को आज दिनांक 08.10.2026 को भितरवार क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब किया गया। दस्तयाब बालिका के कथन उपरान्त प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content