ग्वालियर। 06.10.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ग्वालियर श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादिया सीता (परिवर्तित नाम) निवासी आरोन जिला ग्वालियर ने थाना आरोन में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 29.09.26 को शाम के समय उसकी लड़की मीना (परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल की घर से सामान लेने के लिये गई थी जो नहीं लौटी तो सभी लोगों ने उसकी तलाश आसपास और अपने नजदीकी रिश्तेदारी में की, कही कोई जानकारी नहीं मिली। मेरी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना आरोन में अप०क्र० 65/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आरोन उप. निरीक्षक बलवीर मावई के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना थाना आरोन पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका की तलाश रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड व आसपास के क्षेत्र में की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपहृत नाबालिग बालिका को बेहट में देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बेहट से उक्त नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया। परिजनों ने थाना आरोन पुलिस द्वारा बालिका की तलाश हेतु किये गये प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया। थाना आरोन पुलिस द्वारा अपहृत बालिका के धारा 164 के कथन कराये जा रहे हैं, तदुपरान्त प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।





