पूर्व विवाद का बदला लेने के लिए आरोपी ने रची थी साजिश, घटना में तीन वाहन हुए थे क्षतिग्रस्त
ग्वालियर दिनांक 18.08.2026 |घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 14.08.2026 की रात्रि करीब 02:00 से 03:00 बजे के मध्य फरियादी राजू कुशवाह निवासी गोलपहाड़िया, ग्वालियर ने अपनी बलेनो कार क्रमांक एमपी 07-सीएफ-3833 दुकान के सामने तथा बजरंगी उर्फ हनीफ खान की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी33-सी-7258 मेहंदी वाले सैयद, गोलपहाड़िया के पास खड़ी की थी। अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोनों कारों में आग लगा दी गई, जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जल गए। आग की चपेट में पास खड़ी वसीम खान की हुंडई आई-10 कार क्रमांक एमपी07-सीएफ-8191 भी आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। फरियादी द्वारा घटना में पूर्व विवाद के चलते गोलू उर्फ राजू कुशवाह एवं उसके साथियों पर संदेह व्यक्त किया गया है। आगजनी से तीनों वाहनों को कुल करीब 6.40 लाख रूपये की क्षति होना बताया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जनकगंज में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जनकगंज में अज्ञात के खिलाफ अप.क्र. 231/26 धारा 324 (5), 326 (एफ) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा अति पुलिस अधीक्षक (पश्चिम / अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर (भापुसे) को थाना जनकगंज पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण के आरोपी की पतारसी कर शीघ्र कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरे चेक किये गये और संदिग्ध को चिन्हित कर आरोपी भूपेंद्र उर्फ गोलू कुशवाहा निवासी मेहंदी वाला सैयद की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये।
दौराने विवेचना थाना जनकगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 18.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर गाड़ियों में आग लगाने वाले आरोपी भूपेंद्र उर्फ गोलू कुशवाहा निवासी मेहंदी वाला सैयद ग्वालियर को गिरफ्तार किया जाकर उसे पूछताछ की गई है जिसमें आरोपी द्वारा बताया गया कि बजरंगी उर्फ हनीफ से लगभग 15 दिन पूर्व में विवाद हुआ था इस विवाद के कारण आरोपी ने बदला लेने की नीयत से घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी। उसे ज्ञात था कि हनीफ उर्फ बजरंगी, राजू कुशवाह का गोलू कुशवाहा एवं उसके परिवार से झगड़ा हुआ है और गाड़ियां जलेगी तो शंका गोलू कुशवाहा के परिवार पर होगी और बजरंगी उर्फ हनीफ को नुकसान होगा और आरोपी पर कोई शंका नहीं करेगा। थाना जनकगंज पुलिस द्वारा आरोपी को उक्त प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।





