ग्वालियर दिनांक 09.07.2026।
*घटना के संक्षिप्त विवरण*:- दिनांक 08.07.2026 की रात्रि लगभग 10ः30 बजे फरियादी अर्जुन जाटव निवासी हनुमान कॉलोनी, वार्ड क्रमांक-03, डबरा अपने भांजे ईशू कदम के साथ कार क्रमांक एमपी07-जेडएम-1106 से टेकरी की ओर जा रहा था। पिछोर तिराहा के पास पुरानी रंजिश के चलते आरोपी परवेन्द्र गोयल ने फरियादी को देखते ही जान से मारने की नियत से अपनी पिस्टल से तीन-चार फायर कर दिए। फायरिंग के दौरान एक गोली फरियादी की कार के बाएं दरवाजे तथा दो गोलियां सामने के शीशे पर लगीं, जिससे फरियादी बाल-बाल बच गया। घटना में फरियादी को पसली के पास भी चोट आई। फरियादी जान बचाकर वापस अपने घर की ओर भागा। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी परवेन्द्र गोयल को पकड़कर थाना डबरा सिटी ले आई। घटनास्थल से दो चले हुए कारतूस भी बरामद हुए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी में अपराध क्रमांक 362/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर के निर्देश पर एसडीओपी डबरा श्री जितेन्द्र नागाइच के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा पुलिस टीम को अपराध क्रमांक 362/26 धारा 109(1) बीएनएस में गिरफ्तार शुदा आरोपी परमेन्द्र गोयल से घटना में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद करने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार शुदा आरोपी परमेन्द्र गोयल पुत्र रामस्वरुप गोयल उम्र 42 साल निवासी ग्वालियर रोड मारुति सुजुगी के पीछे वार्ड क्रमांक 02 डबरा जिला ग्वालियर से घटना में प्रयुक्त आर्म्स पिस्टल के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा पिछोर तिराह के पास खाली प्लॉट की झाडियों में फैकना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर पिछोर तिराह के पास स्थित एक खाली प्लॉट की झाडियों से घटना में प्रयुक्त लोहे की देशी पिस्टल को विधिवत जप्त कर प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट इजाफा की गई।
*जप्त मशरूका:*- घटना में प्रयुक्त लोहे की देशी पिस्टल।





