🔴 उक्त आरोपीगण बुर्जुग लोगों को निशाना बनाकर उनके साथ घटना कारित कर शहर से बाहर चले जाते थे।
🔴 आरोपीगणों से 10,200/- रूपये नगद व घटनाओं में प्रयुक्त ऑटो किया जप्त।
🔴 आरोपियों द्वारा थाना क्षेत्र में हुई जेबकटी की कुल 03 घटनाओं का खुलासा किया।

ग्वालियर। दिनांक 05.05.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा ऑटो एवं टेम्पू में होने वाली जेब कटी की घटनाओं को रोकने के लिये जेबकट गिरोह पर्दाफाश करने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के परिपालन में *अति. पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर* द्वारा थाना प्रभारी डबरा सिटी को थाना क्षेत्र में हुई जेबकटी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उनि0 संजय शर्मा के द्वारा थाना डबरा सिटी पुलिस की टीम को अप0क्र0- 164/26 एवं 230/26 धारा 303(2) बीएनएस के आरोपियों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा जेबकट गिरोह का पर्दाफाश करने के लिये घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किये और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना आज दिनांक 05.05.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरणों में वांछित आरोपीगण गणेश घर्मकांटा डबरा झॉसीरोड़ पर एक ऑटो लिए किसी सवारी के इंतजार में खड़े हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो गणेश घर्मकांटा के पास दो संदिग्ध व्यक्ति एक ऑटो क्र0- यूपी93-ईटी-0224 में बैठे मिले, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में एक ने अपना नाम धर्मेन्द्र अहिरवार पुत्र स्व0 लक्ष्मीनारायण उम्र 33 साल निवासी हसारी की टपरिया, प्रेमनगर झॉसी(उ0प्र0) तथा दूसरे ने जितेन्द्र अहिरवार पुत्र रामदयाल उम्र 30 साल निवासी गडिया गांव, प्रेमनगर झॉसी(उ0प्र0) का होना बताया।

पकड़े गये दोनों संदिग्धों से उक्त प्रकरणों के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपनी ऑटो में स्वयं के लोगों को सवारी के रूप में बिठाकर बुर्जुगों को लिफ्ट देने के बहाने से बैठा लेते थे और मौका पाकर साथी बुर्जुग की जेब से पैसे व सामान निकाल लेते थे। यह लोग मोटर सायकिल से भी इसी प्रकार घटना को अंजाम देते थे। पकड़े गये दोनों आरोपियों के पास से 10,200/- रूपये नगद व घटनाओं में प्रयुक्त ऑटो को विधिवत जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को थाना डबरा सिटी में अपराध सदर में गिरफ्तार किया जाकर अन्य घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने पर उनके द्वारा अभी तक कुल 03 घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी धर्मेन्द्र अहिरवार के खिलाफ बर्ष 2019 में लूट व डकैती के 02 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

*घटनाओं का संक्षिप्त विवरणः-*
1. प्रकरण क्रमांक 164/26
फरियादी रतनसिंह रावत निवासी ग्राम भदौना, थाना गोराघाट (दतिया) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17.03.2026 को वह 27,000/- रुपये लेकर डबरा आया था। ऑटो में सफर करने के दौरान कटारिया चौराहा पर उतरने के बाद उसकी कमीज की जेब से नगदी व आधार कार्ड गायब मिले।
2. प्रकरण क्रमांक 230/26
फरियादी लायकराम जाटव निवासी हतेंडा, थाना सिहोर (शिवपुरी) ने रिपोर्ट की कि दिनांक 15.04.2026 को मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने उसे लिफ्ट दी और रास्ते में उतारने के बाद उसकी जेब से 65,000/- रुपये व आधार कार्ड चोरी कर लिए।
3. प्रकरण क्रमांक 231/26
फरियादी भगवनदास बाथम निवासी ग्राम जरावनी थाना भितरवार, ने रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 09.04.2026 को वह डबरा में बैंक व पोस्ट ऑफिस से कुल 77,000/- रुपये निकालकर अपनी कमीज की जेब में रखकर पैदल जा रहे थे। कटारिया चौराहा पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गल्ला मंडी का रास्ता पूछकर उन्हें लिफ्ट देने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और अम्बेडकर चौराहा के पास उतारकर चले गए। बाद में देखा कि मेरी जेब से 77,000/- रुपये व आधार कार्ड चोरी हो चुके थे।

*गिरफ्तारशुदा आरोपीगण:-*
1. धर्मेन्द्र अहिरवार पुत्र स्व0 लक्ष्मीनारायण उम्र 33 साल निवासी हसारी की टपरिया, प्रेमनगर झॉसी(उ0प्र0)। (पूर्व के 02 अपराध)
2. जितेन्द्र अहिरवार पुत्र रामदयाल उम्र 30 साल निवासी गडिया गांव, प्रेमनगर झॉसी(उ0प्र0)।

जप्तशुदा माल:-* 10,200/- रूपये नगद व घटनाओं में प्रयुक्त ऑटो क्र0- यूपी93-ईटी-0224 को किया जप्त।

सराहनीय भूमिकाः-* थाना प्रभारी डबरा सिटी उनि0 संजय शर्मा, प्र.आर0 दिनेश सिंह, शिवशांत पांडे, आर0 शिवम पाल, बबलू गुर्जर, मिंटू सिंह, सत्यम सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content