🔴 जुआरियों से कुल रकम 20,600/- रुपये एवं 52 पत्तों की ताश की गड्डी, 06 मोबाइल फोन को जप्त किया गया।

ग्वालियर। 13.09.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में आज दिनांक 13.09.2026 को थाना डबरा देहात पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग गौतम विहार कॉलोनी डबरा में ताश पत्तों से रुपये पैसों की हारजीत का दाँव लगाकर जुआ खेल रहे, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर एसएसपी ग्वालियर के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर के द्वारा थाना प्रभारी डबरा देहात को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा देहात निरीक्षक मिर्जा आसिफ बेग के नेतृत्व में थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान गौतम विहार कॉलोनी डबरा में पहुँची और आड़ में छिपकर देखा तो कुछ लोग ताश के पत्तांे से हार जीत का दाव लगाकर रुपये से जुआ खेल रहे थे।

पुलिस द्वारा घेरकर जुआरियों को पकड़ा और उनका नाम पता पूछा तो (1) श्रीनिवास पुत्र महेन्द्र रावत उम्र 24 साल निवासी सिमरिया, (2) शिवम रावत पुत्र जीतेन्द्र रावत उम्र 20 साल निवासी बरौआ थाना भितरवार (3) रोहित रावत पुत्र राजेन्द्र सिंह रावत उम्र 27 निवासी रामनिवास कॉलोनी (4) सुखदेव पुत्र मुकेश रावत उम्र 24 साल निवासी बरोआ थाना भितरवार (5) परवेन्द्र पुत्र विशाल सिंह रावत उम्र 27 साल निवासी जगदम्बा कॉलोनी (6) पंकज पुत्र श्रीकान्त पाठक उम्र 26 साल निवासी गौतम विहार कॉलोनी डबरा का होना बताया।

आरोपीगण का उक्त कृत्य धारा-13 जुआ एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपीगण से मिली कुल रकम 20,600/- रुपये एवं 52 पत्तों की ताश की गड्डी व 06 मोबाइलों को मौके पर जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना डबरा देहात में अप0क्र0 200/26 धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।
जप्त मशरूका: कुल रकम 20,600/- रुपये एवं 52 पत्तों की ताश की गड्डी, 06 मोबाइल को जप्त किया।

keyboard_arrow_up
Skip to content