🔴 उक्त प्रकरण में एक आरोपी को पुलिस द्वारा पूर्व में ही घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकिल एवं 14,500/- रूपये सहित गिरफ्तार किया जा चुका है।

ग्वालियर। दिनांक 01.02.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादी पवन श्रीवास्तव निवासी गोपाल बाग सिटी डबरा ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 28.11.2025 को वह रात्रि में अपनी मुस्कान किराना स्टोर को बंद कर करीब 05 लाख 50 हजार रुपये लेकर अपनी स्कूटी से घर के लिए निकला और स्कूटी पर पीछे मेरे पिता पैसों का थैला लेकर बैठे थे। गोपाल बाग सिटी गेट के पास तीन लड़के एक मोटर साईकिल लेकर खड़े हुए थे तभी तीनों लडकों में से एक लड़का मेरे पीछे से आया और मेरे पिताजी के हाथ से झपट्टा मारकर पैसों का बैग छीनकर भाग गया। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना डबरा सिटी में अप0क्र0 748/25 धारा 304(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

उक्त लूट की घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को थाना डबरा सिटी पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों की पतारसी कर पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर डबरा सिटी पुलिस द्वारा दिनांक 11.12.2025 को उक्त प्रकरण के एक आरोपी उपेन्द्र सिंह उर्फ सत्या डॉन पुत्र रामशरण जाटव उम्र 22 साल निवासी ग्राम डरमन भौनपुरा थाना फूफ जिला भिण्ड को घटना में प्रयुक्त एक काले हरे रंग की मोटर सायकिल क्र0- एमपी-07-एमएन-2770 एवं 14,500/- रूपये नगद सहित गिरफ्तार किया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उनि0 संजय शर्मा के द्वारा थाना डबरा सिटी पुलिस को उक्त प्रकरण में वांछित फरार अन्य आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा उक्त प्र्रकरण के दूसरे आरोपी आकाश उर्फ छोटू पुत्र धर्मजीत जोशी उम्र 28 वर्ष नि. ग्राम गदाई थाना करैरा शिवपुरी हाल नि. प्रेमनगर कालोनी डबरा को पकड़कर उक्त लूट के प्रकरण के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर लूट करना स्वीकार किया।

पकड़े गये आरोपी आकाश उर्फ छोटू जोशी को पुलिस रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की गई और आरोपी के बताये अनुसार उसके घर प्रेमनगर कालोनी डबरा स्थित मकान के कमरे की अलमारी से लूटी गई रकम में से उसके हिस्से के आये कुल 16000/ रुपये नगद विधिवत जप्त किये गये। पुलिस द्वारा उससे क्षेत्र में हुई अन्य घटनाओं व उसके साथियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी :- आकाश उर्फ छोटू पुत्र धर्मजीत जोशी उम्र 28 वर्ष नि. ग्राम गदाई थाना करैरा शिवपुरी हाल नि. प्रेमनगर कालोनी डबरा जिला ग्वालियर।

जप्त माल :- कुल 16,000/- रूपये नगद जप्त किये गये।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content