ग्वालियर। 11.10.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी नीतेश(परिवर्तित नाम) निवासी माधौगंज ग्वालियर ने थाना क्राइम ब्रांच में शिकायत की कि दिनांक 08.10.2026 को ग्राइंडर डेटिंग ऐप के माध्यम से राहुल नामक युवक ने उसे होटल गोल्डन लीफ, सिटी सेंटर ग्वालियर बुलाया। वहां राहुल एवं उसके चार अन्य साथियों ने स्वयं को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर झूठे प्रकरण में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट की तथा उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल 1.38 लाख रुपये की अवैध वसूली की तथा अतिरिक्त 70 हजार रुपये की मांग की जा रही है। फरियादी की शिकायत पर राहुल एवं उसके चार अज्ञात साथियों के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच में अपराध क्रमांक 39/26 धारा 308(5),308(6),115(2),61(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा प्रकरण के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। एसएसपी ग्वालियर के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) एवं अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) सुमन गुर्जर(भापुसे) द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम बनाकर उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया। वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देशानुसार एवं डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार व श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में दो संदेहियों को महज 06 घंटे के अंदर अम्बाह वाय पास मुरैना से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम (1) हरिभान उर्फ करुआ गुर्जर पुत्र मुरारीलाल गुर्जर निवासी ग्राम पिपरई हेतमपुर थाना सरायछोला मुरैना, (2) सोनू गुर्जर पुत्र पूरन सिंह गुर्जर निवासी ग्राम पिपरई थाना सरायछोला मुरैना का होना बताया। पकड़े गये दोनों संदेहियों से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। पूछताछ में ज्ञात हुआ है कि आरोपी हरिभान उर्फ करुआ गुर्जर ने ही अपना नाम बदलकर फरियादी को अपना नाम राहुल बताया था।

गिरफ्तार आरोपीगण –
1. हरिभान उर्फ करुआ गुर्जर पुत्र मुरारीलाल गुर्जर निवासी ग्राम पिपरई हेतमपुर थाना सरायछोला जिला मुरैना।
2. सोनू गुर्जर पुत्र पूरन सिंह गुर्जर निवासी ग्राम पिपरई थाना सरायछोला जिला मुरैना।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content