🔴 घटना में प्रयुक्त एक नीले रंग की लोडिंग ऑटो क्र. एमपी 07-जेडजे-3591 मय एल्युमीनियम के कटे हुये तारों के 10 बंडल को जप्त किया गया।

ग्वालियर। 03.11.2026। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरांे को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिघरा निरीक्षक मिर्जा आसिफ बेग के द्वारा थाना बल की टीम को थाना तिघरा के अप0क्र0 109/26 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अज्ञात चोरों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया और दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दिनांक 01.11.2026 को थाना तिघरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना तिघरा अंतर्गत सौजना टंकी से तालपुरा रोड पर लगे बिजली के खंभों से चोरी हुए एल्युमीनियम के तार एक नीले रंग की लोडिंग ऑटो क्रं. एमपी07-जेडजे-3591 में रखे है तथा उक्त आटो अभी घमंडीपुरा गांव के पास रोड़ किनारे खड़ा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान घमंडीपुरा गांव तरफ रवाना किया गया।

पुलिस टीम को घमंडीपुरा गांव के रास्ते में तिघरा सामुदायिक भवन के पीछे की तरफ एक नीले रंग की लोडिंग ऑटो क्रं एमपी07-जेडजे-3591 खडा दिखा, जिसमें एक व्यक्ति बैठा हुआ मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रमोद राठौर पुत्र मेवालाल राठौर उम्र 33 वर्ष नि. मौ जिला भिण्ड हाल कृष्णा विहार कालोनी थाना हजीरा जिला ग्वालियर का होना बताया। जिसके लोडिंग ऑटो में रखे बिजली के एल्युमीनियम के कटे हुए तारों के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि मैंने उक्त तार विकास कुशवाह पुत्र जगदीश कुशवाह उम्र 18 वर्ष नि. ग्राम सौजना से लिये है जो कि विकास कुशवाह ने चोरी किए थे, उक्त तारों को वह बेचने के लिये ले जा रहा है।

पुलिस द्वारा मौके से लोडिंग आटो में कटे हुये एल्युमीनियम के तारों के करीब 10 बंडल वजनी करीब 02 क्विंटल कीमती करीबन 50,000/ रूपये के तथा एक नीले रंग की लोडिंग आटो क्रं एमपी07-जेडजे-3591 को विधिवत् जप्त किया गया। आरोपी विकास कुशवाह के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि वह अभी यहीं पर आने वाला है। आरोपी प्रमोद राठौर के बताये अनुसार कुछ समय बाद एक व्यक्ति पैदल-पैदल घमंडीपुरा गांव की तरफ से आता दिखाई दिया जिसके नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा और नाम पता पूछने पर अपना नाम विकास कुशवाह पुत्र जगदीश कुशवाह उम्र 18 वर्ष नि. ग्राम सौजना थाना तिघरा जिला ग्वालियर का होना बताया। जिससे अपराध सदर के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त जप्तशुदा एल्युमीनियम के तारों को सौजना टंकी से तालपुरा गाँव की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे बिजली के खंभों से काटकर चोरी करना और आरोपी प्रमोद राठौर को बेचने के लिये देना स्वीकार किया।

थाना तिघरा पुलिस द्वारा आरोपी विकास उर्फ भोला कुशवाह पुत्र पूरन कुशवाह उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम रैह का पुरा थाना तिघरा जिला ग्वालियर को पकड़कर उक्त अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपने साथी विकास कुशवाह निवासी सौजना के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार किया।

ज्ञात हो कि फरियादी महेन्द्र सिंह यादव निवासी ग्राम खेरिया थाना तिघरा जिला ग्वालियर ने थाना तिघरा में रिपोर्ट लेख कराई कि वह सीएम राईज(संदीपनी) स्कूल के सामने स्थित बिजली घर में चौकीदारी करता है और वह 24 घंटे बिजली घर पर ही ड्यूटी करता है। दिनांक 01.11.2026 के समय सुबह करीब 10.30 बजे वह सौजना टंकी से होते हुए तालपुरा गांव की तरफ जा रहा था तो उसने देखा कि सौजना टंकी से तालपुरा की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे बिजली के खम्बों से करीब 200 मीटर दूरी तक के 04 एल्यूमीनियम के तार कटे हुए थे, जिसके संबध में उसने अपने अधिकारियों को अवगत कराया। उक्त बिजली के तारों को कोई अज्ञात चोर विगत रात्रि के समय काटकर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तिघरा में अप0क्र0 109/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नाम आरोपीगण:
1. प्रमोद राठौर पुत्र मेवालाल राठौर उम्र 33 वर्ष नि. मौ जिला भिण्ड हाल कृष्णा विहार कालोनी थाना हजीरा जिला ग्वालियर
2. विकास कुशवाह पुत्र जगदीश कुशवाह उम्र 18 वर्ष नि. ग्राम सौजना थाना तिघरा जिला ग्वालियर
3. विकास उर्फ भोला कुशवाह पुत्र पूरन कुशवाह उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम रैह का पुरा थाना तिघरा जिला ग्वालियर

जप्त मशरूका: एक नीले रंग की लोडिंग ऑटो क्र. एमपी 07-जेडजे-3591 मय एल्युमीनियम के कटे हुए तारों के 10 बंडल को जप्त किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content