ग्वालियर। 14.09.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ग्वालियर श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी राजेन्द सिंह(परिवर्तित नाम) निवासी करहिया, जिला ग्वालियर ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 23.08.2026 को रात्रि के समय मेरी लड़की गीता(परिवर्तित नाम) उम्र 16 साल की घर से बिना बताये कहीं चली गई। मैने अपनी लड़की की तलाश आसपास व रिश्तेदारियों में की उसका कोई पता नही चला। कोई अज्ञात उसे व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना करहिया में अप0क्र0 69/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त नाबालिग बालिका के गायब होने की सूचना प्राप्त होने पर एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करहिया उप निरीक्षक संजू सिंह यादव के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। थाना करहिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालिका की आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई और तकनीकी सेल व मुखबिर तंत्र के सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना करहिया पुलिस को तकनीकी सहायता के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त अपहृत नाबालिग बालिका को खत्ता कॉलोनी सेवला आगरा(उ0प्र0) में देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस की एक टीम को आगरा भेजा गया, दिनांक 12.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा उक्त बालिका को खत्ता कॉलोनी सेवला आगरा(उ0प्र0) से सकुशल दस्तयाब किया गया। बालिका के कथन उपरान्त अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।





