🔴 दो प्लास्टिक की कैन भरी हुई हाथ भट्टी की बनी कुल 70 लीटर कच्ची शराब एवं एक बजाज कंपनी की प्लेटिना मोटर साईकिल जप्त की गई।

ग्वालियर। दिनांक 29.08.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने वाले तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति० पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा अधीनस्थ थाना प्रभारियों को अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी करहिया उनि संजू सिंह यादव के नेतृत्व में दिनांक 27.08.2026 को काम्बिंग गस्त के दौरान पुलिस टीम इलाका का भ्रमण करते हुए दुबही रोड़ ग्राम करहिया पहुँची जहाँ पर पुलिया के पास दुबही गाँव की तरफ से एक मोटर साईकिल आती हुई दिखी जो पुलिस की गाड़ी को देख कर अचानक से रुक गई जिससे संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटर साईकिल को मय चालक के घेराबंदी कर पकड़ा, उक्त मोटर साईकिल के पीछे दो प्लास्टिक की कैन (कट्टी) टंगी हुई थी।

उक्त मोटर साईकिल वाहन क्रं0 एमपी07-जेडबी-4404 के चालक से उसका नाम पता पूछा तो उसके द्वारा अपना नाम बंटी उर्फ मुकेश गुर्जर पुत्र औतार सिंह उर्फ सरदार सिंह गुर्जर उम्र 37 साल निवासी-ग्राम बेरखेडा सिरसा थाना घाटीगांव जिला ग्वालियर का होना बताया। पुलिस द्वारा मोटर साईकिल के पीछे टंगी दोनों प्लास्टिक कैन (कट्टी) को चेक किया गया तो जिसमें हाथ भट्टी की शराब होना पाया गया। आरोपी बंटी गुर्जर से पूछने पर उसके द्वारा हाथ भट्टी की कट्टी शराब होना बताया। दोनों प्लास्टिक कैन (कट्टी) में प्रत्येक में करीबन 35-35 लीटर अवैध हाथ भट्टी भट्टी कच्ची शराब होना पाया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पाया जाने से आरोपी बंटी गुर्जर के कब्जे से हाथ भट्टी की कच्ची अवैध शराब करीबन 70 लीटर को (दोनों कैन कट्टी) व एक बजाज कंपनी की प्लेटिना मोटर साईकिल वाहन क्रं0- एमपी07-जेडबी-4404 को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना करहिया में अप.क्र. 71/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया गया।

गिरफ्तार आरोपी:- बंटी उर्फ मुकेश गुर्जर पुत्र औतार सिंह उर्फ सरदार सिंह गुर्जर उम्र 37 साल निवासी-ग्राम बेरखेडा सिरसा थाना घाटीगांव जिला ग्वालियर

जप्त मशरूकाः- दो प्लास्टिक की कैन भरी हुई हाथ भट्टी की बनी कुल 70 लीटर कच्ची शराब एवं व एक बजाज कंपनी की प्लेटिना मोटर साईकिल।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content