🔴 चोरी की पांच मोटर साइकिले एवं अपाचे मोटर साईकिल की नम्बर प्लेट एवं बाइक का लॉक खोलने वाली मास्टर चाबी को जप्त किया।
🔴 पकड़ा गया वाहन चोर मास्टर चाबी से देता था वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम।
🔴 आरोपी पर पहले से ग्वालियर शहर के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी एवं आर्म्स एक्ट के 16 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
🔴 पकड़े गये शातिर वाहन चोर द्वारा ग्वालियर के साथ शिवपुरी व मुरैना में भी की चोरी की वारदातें।
ग्वालियर। दिनांक 03.04.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को थाने के अप0क्र0 36/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई अपाचे मोटर साइकिल क्र. एमपी07-जेडपी-8783 की बरामदगी कर चोर को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना थाना कोतवाली पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति चोरी की बिना नंबर की काले रंग की अपाचे मोटर साईकिल लिए बेचने की फिराक में गुप्तेश्वर मन्दिर से आगे रोड़ के किनारे खड़ा हुआ है।
उक्त सूचना पर पुलिस की टीम को तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। मुखबिर के बताए स्थान गुप्तेश्वर मन्दिर के आगे रोड़ किनारे एक व्यक्ति पुलिस को आता देख अपाचे मोटर साईकिल छोड़कर भागने लगा, जिसको पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा और उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दीपा उर्फ दीपू पुत्र प्रीतम सिंह यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कुलैथ खेरिया थाना तिघरा जिला ग्वालियर का होना बताया। जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपाचे मोटर साईकिल चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी के पास मिली मोटर साइकिल के चैचिस नम्बर का मिलान किया गया तो उक्त मोटर साईकिल अप0क्र0 36/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटर साइकिल क्रमांक एमपी07-जेडपी-8783 होना पाया गया। जिसे आरोपी के कब्जे से विधिवत जप्त कर आरोपी को उक्त प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर पुलिस रिमांड पर लिया गया।
आरोपी से क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर उसने ग्वालियर के अन्य थाना क्षेत्रों के अलावा जिला शिवपुरी, जिला मुरैना से भी वाहन चोरी करना बताया। पुलिस आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर चोरी किये गये अन्य वाहन बरामद करने हेतु ग्राम कुलैथ खेरिया गांव में आरोपी के घर के पास पहुँचे और आरोपी की निशादेही पर स्टेडियम रोड़ इण्डियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास पहाड़ी की झाड़ियां में छिपा कर रखी हुई चोरी की गई अपाचे मोटर साईकिल की आगे पीछे की दोनों नम्बर प्लेटें एवं मास्टर चाबी को जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर चोरी की गई अन्य चार मोटर साईकिलें जो (1) मोटर साईकिल स्प्लेण्डर प्लस काले रंग क्रमांक एमपी07-एडी-4125(थाना माधौगंज क्षेत्र से चोरी की गई) (2) मोटर साईकिल स्प्लेण्डर प्लस काले रंग की क्रमांक एमपी033-जेडबी-4731(थाना शिवपुरी देहात क्षेत्र से चोरी की गई) (3) मोटर साईकिल स्प्लेण्डर प्लस काले रंग की क्रमांक एमपी07-एनएम-7261(थाना डबरा क्षेत्र से चोरी की गई) (4) मोटर साईकिल प्लेटिना काले रंग की क्रमांक एमपी07-एनक्यू-1645(थाना पड़ाव क्षेत्र से चोरी की गई) को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि फरियादी नीतेश सोलंकी निवासी माधव नगर लश्कर ग्वालियर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराई थी कि वह सुभाष मार्केट में एक दुकान पर काम करता है। दिनांक 25.03.2026 को रोजाना की तरह अपनी मोटरसाईकिल अपाचे काले रंग की क्रमांक एमपी07-जेडपी-8783 को सिंधी धर्मशाला के सामने नगर निगम की पार्किंग में लॉक लगाकर रख दी थी और जब मै काम कर रात करीब 10.30 बजे वापस लौटा तो मेरी मोटरसाईकिल रखे हुये स्थान पर नही मिली। मोटरसाईकिल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अप0क्र0 36/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये उक्त शातिर वाहन चोर से खिलाफ पूर्व से ग्वालियर शहर के विभिन्न थानों में 16 अपराध पंजीबद्ध हैं, जिनमें से थाना कम्पू में 03, थाना झांसीरोड एवं गिरवाई में 04-04, थाना पुरानी छावनी में 02, थाना महाराजपुरा, पड़ाव, तिघरा में 01-01 में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट आदि के पंजीबद्ध हैं।
गिरफ्तार वाहन चोर :- दीपा उर्फ दीपू पुत्र प्रीतम सिंह यादव उम्र 25 वर्ष नि. कुलैथ खेरिया थाना तिघरा जिला ग्वालियर।
बरामद वाहन :- चोरी की पांच मोटर साइकिले एवं अपाचे मोटर साईकिल की नम्बर प्लेट एवं बाइक का लॉक खोलने वाली मास्टर चाबी को जप्त किया गया। कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 03 लाख रूपये
keyboard_arrow_up
Skip to content