ग्वालियर। 22.06.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटनाओं का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया मंजू(परिवर्तित नाम) निवासी उरवाई गेट, ग्वालियर ने थाना कोतवाली पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक मेरी छोटा भाई अखिल(परिवर्तित नाम) उम्र 12 मेरी मम्मी के साथ जामनगर गुजरात में रहता है। दिनांक 11.06.2026 को जामनगर से अपने जीजा के घर चीनौर आया था। दिनांक 13.06.2026 को मेरा छोटा भाई मेरे घर उरवाई गेट आया था। दिनांक 14.06.2026 को मै उसे घुमाने के लिये बाड़ा लेकर गई थी और पोस्ट आफिस के सामने मेरा छोटा भाई भेलपूरी खाने लगा उसी समय वह वहां से बिना बताये कहीं चला गया। जिसकी तलाश आसपास एवं रिश्तेदारियों में की उसका कोई पता नहीं चला, मेरे छोटे भाई को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है। दिनांक 18.06.2026 को फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 72/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त नाबालिग बालक के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विनोद विनायक करकरे द्वारा उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालक को दस्तयाब करने हेतु थाना बल की टीम को लगाया गया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत बालक की आसपास के क्षेत्र में तलाश की जाकर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये और और मुखबिर तंत्र के सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपहृत नाबालिग बालक बांदा(उ0प्र0) में देखा गया है। उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम बांदा(उ0प्र0) पहुंची और अपहृत नाबालिग बालक की तलाश की गई। पुलिस टीम को उक्त नाबालिग बालक बांदा(उ0प्र0) के रेलवे प्लेटफार्म नं. 2 पर घूमता मिला। पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब किया जाकर ग्वालियर लाया गया और परिजनों को बालक के दस्तयाब होने की सूचना दी गई। दस्तयाब बालक के कथन उपरान्त अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
keyboard_arrow_up
Skip to content