ग्वालियर। 15.09.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) ग्वालियर श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी प्रभूदयाल(परिवर्तित नाम) निवासी गिजोर्रा जिला ग्वालियर ने थाना गिजोर्रा पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 12.09.2026 को को मेरा लड़का संजय(परिवर्तित नाम) उम्र 16 साल की दुकान से बिना बताये कहीं चला गया। मैने अपने लड़के की तलाश आसपास व रिश्तेदारियों में की उसका कोई पता नही चला। कोई अज्ञात उसे व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गिजोर्रा में अप0क्र0 115/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त नाबालिग बालक के गायब होने की सूचना प्राप्त होने पर एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिजोर्रा उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह धाकड़ के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालक को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। थाना गिजोर्रा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालिका की आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई और तकनीकी सेल व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना थाना गिजोर्रा पुलिस द्वारा दिनांक 14.09.2026 को मुखबिर सूचना पर उक्त अपहृत नाबालिग बालक को ग्राम किटोरा थाना गिजोर्रा सकुशल दस्तयाब किया गया। बालक के दस्तयाब होने की सूचना उसके परिजनों को दी गई। दस्तयाब बालक को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत करने के उपरान्त माता-पिता को सुपुर्द किया जाएगा। थाना गिजोर्रा पुलिस द्वारा बालक की दस्तयाबी हेतु किये गये प्रयासों की परिजनों द्वारा प्रशंसा करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content