ग्वालियर। दिनांक 04.05.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में *अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर* द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में *सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी* के द्वारा थाना बल की टीम को थाने के अप0क्र0-26/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई टेम्पो क्रमांक एमपी07-आरए-4187 की बरामदगी कर चोर को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना थाना जनकगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति विक्रम टेम्पो को बेचने की नियत से संस्कार गार्डन के सामने बंसी स्केप के गोदम के पास झाडियों में खडा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो सचिन तेदुलकर मार्ग संस्कार गार्डन के सामने बंसी स्केब गोदाम के पास मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति विक्रम लिये खडा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में रवि रजक पुत्र सालिग राम रजक उम्र 32 साल निवासी कुम्हरपुरा ठाठीपुर ग्वालियर का होना बताया।

पकड़े गये व्यक्ति से उसके पास से मिली विक्रम के बारे में गहनता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मैने व मेरे मित्र टीटू राणा ने करीबन तीन महीने पहले हरीलाल पेट्रोल पम्प के पास से उक्त विक्रम टेम्पो को चोरी किया था आज उसको मै बेचने के लिए आया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी का विक्रम टेम्पो विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को थाना जनकगंज के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी से उसके साथी टीटू राणा के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* फरियादी कमल सिंह कुशवाह निवासी लक्ष्मीगंज नयापुरा ग्वालियर ने थाना जनकगंज में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 20.01.2026 को उसका टेम्पो क्र0- एमपी07-आरए-4187 हरिलाल पेट्रोल पम्प के पास ऑटो स्टेण्ड पर रखा था तभी रात्रि में चौकीदार ने किसी अज्ञात व्यक्ति को टेम्पो को ले जाते हुए देखा चौकीदार के द्वारा उसे रोकने पर वह टेम्पो को तेजी से भगाता हुआ ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना जनकगंज में अप0क्र0-26/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

बरामद वाहन:- विक्रम टेम्पो क्र0- एमपी07-आरए-4187 को जप्त किया गया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content