ग्वालियर दिनांक 05.07.2025।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः*- फरियादी रूपकिशोर राठौर निवासी बाबन पायगा नई सड़क ग्वालियर ने थाना जनकगंज पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 04.07.2026 को समय करीबन सुबह मेरी बेटी कृतिका घर से कॉलेज के लिये जा रही थी, तभी शिवहरे धर्मशाला नई सड़क ग्वालियर के सामने रोड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति नीले रंग की एक्टिवा पर आया और मेरी बेटी के हाथ से रियल मी कंपनी मोबाइल झपट्टा मारकर छीन कर भाग गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जनकगंज में अज्ञात के खिलाफ अप.क्र. 169/26 धारा 304(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
छपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को थाना जनकगंज पुलिस की टीम बनाकर उक्त आरोपी की पतारसी कर शीध्र गिरफ्तार कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरे चेक किये गये जिसमें घटना के समय एक व्यक्ति फरियादी द्वारा बताये गये हुलिया का नीली एक्टिवा गाडी लेकर जाता हुआ दिखा, पुलिस द्वारा आरोपी की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये।
दौराने विवेचना थाना जनकगंज पुलिस को आज दिनांक 05.07.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 04.07.2026 को नई सड़क से एक लड़की का मोबाइल छीनकर ले जाने वाले व्यक्ति की हुलिया जैसा एक व्यक्ति नीली एक्टिवा गाड़ी लिये मरघट के पास लक्ष्मीगंज मंे मोबाइल बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम लक्ष्मीगंज मरघट के पास पहुँची जहां पर एक व्यक्ति नीले रंग की एक्टिवा गाड़ी को लिये खड़ा मिला, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेरकर उसे पकड़ लिया और पूछताछ की तो दिनांक 04.07.2026 को नई सड़क शिवहरे धर्मशाला के सामने से एक लड़की से झपट्टा मारकर छीने गये मोबाईल को बेचने के लिये आना बताया। आरोपी की एक्टिवा गाड़ी की डिग्गी में से छीना गया मोबाईल एवं एक्टिवा गाड़ी नीले रंग की रजिस्ट्रेशन क्रमांक एमपी07-एएल-8963 को जप्त कर आरोपी को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी किया गया। आरोपी से उक्त मोबाइल के अलावा पांच अन्य मोबाइल भी मिले है कि जिसके संबंध में अन्य थानों में सूचना दी गई है।
*गिरफ्तार आरोपी*:- रोहित शाक्य पुत्र रामबाबू उम्र 24 साल नि. पुलिस चौकी के सामने रवि सेठी की गली जीवाजीगंज जिला ग्वालियर





