ग्वालियर। दिनांक 30.03.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी के द्वारा थाना बल की टीम को थाने के अप0क्र0 77/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई स्प्लेण्डर मोटर साइकिल क्रमांक एमपी07-जेडआर-0975 की बरामदगी कर चोर को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना थाना जनकगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मरघट खाने के पीछे एक काले रंग की मोटरसाईकिल को बैचने के लिये खड़ा है, मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। मुखबिर के बताये स्थान मरघट खाने के पीछे रोड़ पर एक व्यक्ति स्प्लेंडर मोटर साइकिल लिये खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर मोटर साईकिल को छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम साहिल खांन पुत्र इकवाल खांन उम्र 21 साल निवासी डलिया वाला मोहल्ला नई सड़क, लश्कर जिला ग्वालियर का होना बताया। उक्त व्यक्ति से मोटरसाईकिल के संबंध में पूछताछ की तो उसने मोटरसाईकिल के कोई कागज न होना बताया, पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ की तो उसने बताया कि 4-5 दिन पहले लक्ष्मीगंज सब्जी मण्डी के पास से मैने यह मोटर साईकिल चोरी की थी, जिसे आज बैचने के लिये खड़ा था। उक्त मोटर साइकिल थाना जनकगंज के अप0क्र0 77/26 धारा 303(2) बीएनएस का मशरूका होने से जप्त कर आरोपी को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया जाकर क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि फरियादी शिवम शाक्य निवासी कच्ची सराय के पीछे शिवनगर घोसीपुरा ग्वालियर ने थाना जनकगंज में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 25.03.2026 को रात्रि करीब 10.00 बजे वह अपनी काले रंग की स्प्लेंडर मोटर साइकिल क्र. एमपी07-जेडआर-0975 से सब्जी मण्डी गया था और अपनी मोटर साइकिल को धर्मकांटा के सामने लक्ष्मीगंज मण्डी में खड़ी करके सब्जी लेने चला गया। जब वापस आया तो मेरी उक्त मोटर साईकिल रखे स्थान पर नही मिली कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जनकगंज में अप0क्र0 77/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार वाहन चोर :- साहिल खांन पुत्र इकवाल खांन उम्र 21 साल निवासी डलिया वाला मौहल्ला नई सड़क, लश्कर जिला ग्वालियर
बरामद वाहन :- एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल क्र. एमपी07-जेडआर-0975 को जप्त किया गया।





