ग्वालियर। 06.04.2026 पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक विशेष ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अनुक्रम में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से* ) द्वारा ग्वालियर जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गुमशुदा बालक बालिकाआें की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में *अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर(भापुसे)* द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* फरियादी मुकुंद(परिवर्तित नाम) निवासी मुरार ने थाना झॉसीरोड़ में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 24.03.2026 को उसका लडका अंकित(परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल 04 माह घर से टीव्हीएस स्कूटी से शिखर कोचिंग चेतकपुरी झांसीरोड मे पढ़ने के लिये गया था, जो शाम तक बापस घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शिखर कोचिंग चेतकपुरी पर की तो वह शिखर कोचिंग पर नही था उसकी टीव्हीएस स्कूटी कोचिंग के पीछे खडी थी फिर मैंने अपने लडके की तलाश शिखर कोचिंग के आसपास एवं रिश्तेदारियों मे की उसका कोई पता नहीं चला। मेरे लडके को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना झॉसीरोड़ में अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शक्ति सिंह यादव* के द्वारा पुलिस टीम को थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग बालक अंकित(परिवर्तित नाम) की पतारसी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालक की पतारसी हेतु उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की और आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 06.04.2026 को थाना झॉसीरोड़ पुलिस द्वारा उक्त अपहृत नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब किया गया। उक्त नाबालिग बालक ने पूछताछ में उसने दिनांक 24.03.2026 को शिखर कोचिंग से घर पर बिना बताए अपनी मौसी के घर दिल्ली चला जाना बताया और अपने साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित होना नही बताया।





