ग्वालियर। 16.06.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी किशन(परिवर्तित नाम) निवासी डबरा ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 13.06.2026 की दोपहर में उसकी नाबालिग लड़की उम्र 12 साल 09 माह की घर से ऑनलाइन की दुकान डबरा गांव की पुलिया पर जाने की कहकर गई थी जो अभी तक घर वापस नहीं आई है मेरी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी पर अपराध क्रमांक 311/2026 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरी. संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम एवं तकनीकी सेल को उक्त अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका की तलाश आसपास के क्षेत्र पर की गई।
दौराने विवेचना पुलिस को तकनीकी सहायता के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त अपहृत नाबालिग बालिका, जयपुर में है। उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम को जयपुर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त अपहृता की तलाश जयपुर में की गई तो आज दिनांक 16.06.2026 को वसुंधरा कुटुंब बिलवा जिला जयपुर से दस्तयाब किया गया।





