🔴 चोरी की दोनों मोटर सायकिलों में से एक मोटर सायकिल की चोरी की रिपोर्ट थाना डबरा सिटी में पंजीबद्ध है।
🔴 एक आरोपी के खिलाफ थाना दबोह के एक अपराध में माननीय न्यायालय से एक स्थाई वारंट भी किया गया था।

ग्वालियर। दिनांक 25.03.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुराने वाहन चोरी के प्रकरणों में चोरी गये वाहनों को बरामद कर वाहन चोरों को पकड़ने हेतु निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) ग्वालियर श्री जयराज कुबेर के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित वाहन चोरी के प्रकरणों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को थाना डबरा सिटी के अप0क्र0- 680/25 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटरसायकिल को बरामद कर वाहन चोर को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि दो वाहन चोर चोरी की 02 मोटर सायकिलें लिये हरीपुर में नहर की पुलिया के पास बेचने की नियत से खड़े हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिआ के दो संदिग्ध व्यक्ति पीपल के पेड़ के पास दो मोटर सायकिलें लिये बैठे दिखे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम (1) दिनेश बाल्मीक पुत्र नारायण बाल्मीक आयु 44 साल निवासी ग्राम गुमारा थाना मौं. जिला भिण्ड (2) बृजकिशोर उर्फ मोनू कुशवाह पुत्र रामदयाल कुशवाह आयु 29 साल निवासी वार्ड क्र. 8 दवोह जिला भिण्ड का होना बताया।

पकड़े गये दोनों संदिग्धों से मौके पर मिली मोटर सायकिलों के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त मोटर सायकिलें चोरी की होना बताया। उक्त में से एक मोटर सायकिल की चोरी की रिपोर्ट थाना डबरा के अपराध क्र0 680/25 में पंजीबद्ध होना पाया गया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा दोनों मोटर सायकिलों को विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को थाना डबरा सिटी के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। आरोपी दिनेश बाल्मीक के खिलाफ थाना दबोह के एक अपराध में माननीय न्यायालय द्वारा एक स्थाई वारंट की भी जारी किया गया था।

ज्ञात हो कि फरियादी कामता प्रसाद कोरी निवासी वार्ड नं. 10 गेडोल रोड भदौरिया नगर डबरा ने दिनांक 19.10.2025 की सुबह सब्जी मंडी पुराना गाडी अड्डा रामगढ़ से अपनी हीरो स्प्लेन्डर मोटर साईकिल क्रमांक एमपी07-एमटी-3770 की चोरी होने की रिपोर्ट लेख कराई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना डबरा सिटी में अप0क्र0- 680/25 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

बरामद वाहन :- चोरी की 02 मोटर सायकिलों को जप्त किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content