ग्वालियर दिनांक 23.12.2025।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- दिनांक 22.12.2025 को फरियादी हरेन्द्र राणा निवासी भगेह, थाना गिजोर्रा ने जेएएच अस्पताल ग्वालियर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई छोटा राणा रेत कम्पनी की फ्लाइंग स्कॉट में नौकरी करता है। घटना वाले दिन बिना रॉयल्टी के जा रहे ट्रैक्टर को रोकने पर यजये व उसके साथी संजय यादव ने छोटे राणा के साथ मारपीट की तथा ट्रैक्टर को जबरन छुड़ाकर कालेन्दी की तरफ ले गए। कुछ समय बाद जब फरियादी मौके से गुजर रहा था, तब यजये, कल्लू यादव, बल्ली यादव, करन यादव, राजकुमार व संजय यादव हथियारों सहित रास्ता रोककर गाली-गलौज करने लगे तथा ट्रैक्टर रोकने पर धमकाने लगे। इसी दौरान यजये ने देशी पिस्टल से फायर कर फरियादी के दाहिने पैर में गोली मार दी। बीच-बचाव करने आए मनजीत पर भी फायर किया गया तथा फरसा व बंदूक की बट से वार कर गंभीर चोट पहुँचाई गई। दोनों को मृत समझकर आरोपीगण मौके से फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना पिछोर में अप0क्र0- 180/25 धारा 109(1),126(2),296(बी),115(2),351(2),3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया।

उक्त घटना संज्ञान में आने पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे* द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए *अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर* को थाना पिछोर पुलिस टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी पिछोर उनि0 शिवम राजावत* के नेतृत्व में टीम को फरार आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश उनके छिपने के संभावित जगहों पर की गई तो आज दिनांक 23.12.2025 को उक्त प्रकरण में वांछित तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में पहले ने अपना नाम कल्लू यादव उर्फ दाताराम पुत्र आदिराम यादव निवासी प्रेमपुरा दूसरे ने राजकुमार उर्फ छोटू यादव पुत्र रामस्वरूप यादव उम्र 28 साल निवासी प्रेमपुरा तथा तीसरे ने करन यादव पुत्र भूरे सिंह उम्र 23 साल निवासी सलैया बताया। पकड़े गये आरोपियों से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी कल्लू यादव की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध 315 बोर की देशी बंदूक मय एक जिंदा कारतूस, एक आलाजरर फर्सा व एक लाठी को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये तीनों आरोपियों को थाना पिछोर के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। थाना पिछोर पुलिस द्वारा आरोपियों से उनके अन्य साथियों व घटना में प्रयुक्त अन्य हथियारों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

*जप्त मशरूकाः-* घटना में प्रयुक्त अवैध 315 बोर की देशी बंदूक मय एक जिंदा कारतूस, एक आलाजरर फर्सा व एक लाठी को किया जप्त।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content