ग्वालियर। दिनांक 07.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने तथा अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 06.09.2026 को थाना पड़ाव पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़का अवैध हथियार लिए हुए कोई वारदात करने की फिराक में पड़ाव पुल के नीचे आवकारी कार्यालय के पास खड़ा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा थाना पड़ाव पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी इन्दरगंज श्री रोबिन जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पड़ाव पुल के नीचे आवकारी कार्यालय के पास एक संदिग्ध लड़का खड़ा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसको घेरकर पकड़ा और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पुनीत जाटव पुत्र संतोष जाटव उम्र 21 साल निवासी लक्ष्मणपुरा ग्वालियर का होना बताया।
पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध की तलाशी ली गई तो उसकी कमर में एक लोहे का देशी कट्टा खुरसा मिला जिसे खोलकर देखा गया तो उसके चेबर में एक जिंदा राउंड कट्टे में लगा हुआ था। आरोपी का कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एवं 315 बोर का एक जिन्दा राउण्ड विधिवत जप्त किया। थाना पड़ाव पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अप0क्र0- 245/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:- पुनीत जाटव पुत्र संतोष जाटव उम्र 21 साल निवासी लक्ष्मणपुरा ग्वालियर।
जप्त मशरूका:- एक 315 बोर का कट्टा एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड।





