ग्वालियर। दिनांक 11.10.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये।

वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजोली उप निरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव के द्वारा थाना बल की टीम को थाना बिजोली के अप0क्र0 204/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटर साइकिल की बरामदगी कर चोर को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के अज्ञात चोर की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना आज दिनांक 11.10.2026 को बिजोली पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सिद्ध बाबा पहाड़िया के पास कच्चे रास्ते पर बिना नम्बर की मोटरसाइकिल लिये बैचने के लिये खडा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। मुखबिर बताये स्थान सिद्ध बाबा पहाड़िया के पास कच्चे रास्ते पर पुलिस टीम को एक व्यक्ति मोटर साइकिल पर बैठा दिखा, जिसके पास जाकर गहनता से पूछताछ की तो उक्त व्यक्ति द्वारा बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल राई गांव की रोड़ से चुराई थी।

पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मायाराम पुत्र जण्डेल यादव उम्र 35 निवासी किटेहना थाना मौ जिला भिण्ड हाल निवास सी ब्लाक हुरावली का होना बताया। उक्त आरोपी के पास मिली स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल थाना बिजोली के अप.क्र.204/26 का मशरूका होने से उसे जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पूर्व से थाना मुरार, बहोड़ापुर एवं विश्वविद्यालय में चोरी एवं डकैती के प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

ज्ञात हो कि फरियादी भूरे सिंह निवासी ग्राम सोनी थाना बिजोली जिला ग्वालियर ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 02.10.2026 को शाम के समय वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी07-जेडएफ-3257 को लेकर राई गांव में तेरहवी में खाना खाने गया था और मैने अपनी मोटर सायकल रोड़ पर रख दी थी, जब वह वापस आया तो मोटर साइकिल नही मिली। जिसेे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना बिजोली में अप0क्र0 204/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

गिरफ्तार वाहन चोर:- मायाराम पुत्र जण्डेल यादव निवासी ग्राम किटेहना थाना मौ जिला भिण्ड हाल निवासी सी ब्लाक हुरावली, जिला ग्वालियर।

बरामद मशरूका:-एक स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल क्र. एमपी07-जेडएफ-3257 को जप्त किया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content