🔴 आरोपी से चोरी के 05 पोल बिजली के कीमती करीबन 2 लाख रूपये के किये जप्त।
ग्वालियर। 27.02.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की लंबित घटनाओं का खुलासा कर चोरां को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अति पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी ग्रामीण श्री शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिलौआ निरीक्षक इला टण्डन के द्वारा थाना बल की टीम को थाना बिलौआ के अप क्रमांक 85/24 धारा 379 भादवि में चोरी गये 12 बिजली के पोल को बरामद कर अज्ञात चोरों की पतारसी कर उन्हे पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना दिनांक 22.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण में संदेही अनुज तिवारी पुत्र शरद तिवारी उम्र 36 साल निवासी सिद्देश्वर नगर ठाटीपुर ग्वालियर को बादाम होटल के पास डबरा ग्वालियर हाईवे रोड़ से हिरासत में लिया गया। पकड़े गये संदेही से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर से उक्त आरोपी को थाना बिलौआ के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। दिनांक 24.02.2026 को पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर चोरी किये गये 12 पोलों में से 05 पोल बिजली के कीमती करीबन 2 लाख रूपये को पिछोर रोड डबरा ग्वालियर हाईवे से विधिवत जप्त किये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक13.04.2024 को फरियादी चन्द्रप्रकाश शर्मा निवासी आदित्यपुरम, ग्वालियर ने थाना बिलौआ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विद्युत विभाग का पंजीकृत शासकीय ठेकेदार है। टेण्डर कार्य हेतु प्राप्त 26 एच-बीम (13 मीटर) पोल में से 10 पोल राजपूत ढाबा बिलौआ तिराहा के पास तथा 16 पोल टीएसयू तिराहा स्थित इण्डियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास रखे थे। दिनांक 05.04.2024 को मौके पर पहुंचने पर राजपूत ढाबा के पास से 08 पोल एवं टीएसयू तिराहा से 04 पोल कुल 12 लोहे के पोल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गये है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बिलौआ में अप0क्र0- 85/24 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त मशरूका : चोरी के 05 पोल बिजली के कीमती करीबन 2 लाख रूपये के किये जप्त।
keyboard_arrow_up
Skip to content