ग्वालियर। दिनांक 06.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने तथा अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 06.09.2026 को थाना महाराजपुरा पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लिए हुए कोई वारदात करने की फिराक में शताब्दीपुरम स्थित टाइगर चौक के पास मऊ रोड़ झाडियों के पास खड़ा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) ग्वालियर डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा थाना महाराजपुरा पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान शताब्दीपुरम स्थित टाइगर चौक के पास मऊ रोड़ झाडियों के पास एक संदिग्ध लड़का खड़ा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसको घेरकर पकड़ा और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पृथ्वी सिंह सेंगर उर्फ कृष्णा पुत्र रनवीर सिंह उम्र 19 साल निवासी जी 4 बीएसएफ कालोनी थाना महाराजपुरा ग्वालियर का होना बताया।

पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध की तलाशी ली गई तो उसकी कमर में बेल्ट के पास एक लोहे का 315 बोर का कट्टा खुरसे हए मिला तथा पेन्ट की दाहिनी जेब मे एक 315 बोर का जिन्दा राउंड रखा मिला। आरोपी का कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एवं 315 बोर का एक जिन्दा राउण्ड विधिवत जप्त किया। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अप0क्र0- 511/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:- पृथ्वी सिंह सेंगर उर्फ कृष्णा पुत्र रनवीर सिंह उम्र 19 साल निवासी जी 4 बीएसएफ कालोनी थाना महाराजपुरा ग्वालियर।

जप्त मशरूका:- एक 315 बोर का कट्टा एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड।

keyboard_arrow_up
Skip to content