ग्वालियर। 11.03.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में दिनांक 27.02.2026 को बालक प्रशांत (परिवर्तित नाम) उम्र 08 साल 02 माह निवासी डी.डी. नगर ग्वालियर (म.प्र.) के अपने घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना थाना महाराजपुरा पुलिस को मिली थी। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा उक्त बालक की मां फरियादिया संगीता(परिवर्तित नाम) की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना महाराजपुरा में अपराध क्र. 117/26 पारा 137(2)बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस द्वारा नाबालिक छोटा बच्चा होने से मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर एसएसपी ग्वालियर के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा थाना महाराजपुरा पुलिस एवं तकनीकी टीम को उक्त नाबालिग बालक की पतारसी कर शीघ्र सकुशल दस्तयाब हेतु लगाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अपहृत नाबालिग बालक की दस्तयावी एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुक्रम में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बल टीम को उक्त गुमशुदा नाबालिग बालक की पतारसी कर उसे दस्तयाब करने हेतु लगाया गया और पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के सभी थानों तथा आसपास सीमावर्ती थानों को सूचित कर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल ढाबा तथा आसपास के संदिग्ध ठिकानों पर बच्चों के परिजन, रिश्तेदार एवं उनके दोस्तों के घर पार्क मेला तथा आसपास के क्षेत्र में बच्चों की तलाश की गई और उसके फोटो सहित पम्पलेट चस्पा किये गय और घटना स्थल के आसपास के रोड़ पर एवं शहर में लगे लगभग 400 सीसीटीव्ही कैमरों को देखा गया, जिसमे बालक ऑटो से उतरकर मेला ग्राउण्ड मे जाता हुआ देखा गया।

दौराने तलाश थाना महाराजपुरा पुलिस टीम द्वारा ग्वालियर मेला में फोटो, पम्पलेट चस्पा किये गए एवं एक टीम को गोबर्धन मथुरा, एक टीम को ऋषिकेश हरिद्वार भेजा गया एवं मेला मे लगे दुकानदारों एवं व्यापरियों से सम्पर्क कर अपहृत बालक की तलाश की गई पुलिस टीम को उक्त अपहृत बालक प्रशांत(परिवर्तित नाम) मेला ग्राउण्ड के पास महाराजा गेट पर रोड़ के किनारे घूमता हुआ मिला। पुलिस द्वारा आज दिनांक 11.03.26 को अपहृत बालक को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की बदौलत नाबालिग बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया।
*सराहनीय भूमिकाः*- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरी. यशवंत गोयल, उप निरी. राजीव सोलंकी, उनि श्यामसुन्दर कुशवाह, उनि देवेन्द्र लोधी(थाना प्रभारी हस्तिनापुर), उनि विश्ववीर जाट, उनि रजनी रघुवंशी(साइबर), प्र.आर. रामबरन लोधी, योगेन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया, अरविन्द शर्मा, पुष्पेन्द्र परिहार, विमल तोमर, रमेश लखेरे, आरक्षक रुस्तम सिंह, देवेंद्र गुर्जर, अनिल गुर्जर, शिवराज लोधी, भानु सिकरवार, धर्मेन्द्र गुर्जर, हरिओम रघुवंशी, हरेमुरारी शर्मा,दीपेन्द्र शर्मा,राजकुमार, रामसेवक,अनुज जाट,विकाश माहौर,उपेन्द्र शर्मा,रजनी सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।





