ग्वालियर। 01.03.2026 पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक विशेष ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अनुक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से) द्वारा ग्वालियर जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गुमशुदा बालक बालिकाआें की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादी जितेन्द्र सिंह(परिवर्तित नाम) निवासी शताब्दीपुरम थाना महाराजपुरा, ग्वालियर ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 27.03.2026 को शाम के समय मेरा लड़का उपेन्द्र(परिवर्तित नाम) उम्र 15 साल 08 माह मेरे साथ कॉलोनी में मंदिर पर चल रहे भण्डारे में था, लगभग 07ः30 बजे मेरा लड़का मंदिर से घर चला गया लेकिन वह रात्रि 10 बजे तक घर नही पहुंचा। फिर मैनें व मेरे घरवालों ने उसको आसपास काफी तलाश किया लेकिन मेरे लड़के का कोई पता नहीं चल सका है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महाराजपुरा में अप0क्र0 178/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा पुलिस टीम को थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग बालक उपेन्द्र(परिवर्तित नाम) की पतारसी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालक की पतारसी हेतु उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की और आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.03.2026 को थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा उक्त अपहृत नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब किया गया। उक्त नाबालिग बालक ने पूछताछ में अपने घरवालों से नाराज होकर चला जाना बताया और अपने साथ किसी प्रकार की कोई घटना घटित होना नही बताया।





